जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
पी.पी.एम.स्कूल राजा बाजार जहानाबाद में त्रिदिसीय् हर घर तिरंगा अभियान 2024 के अंतर्गत आज तिरंगा पर आधारित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता तथा क्विज कंपटीशन का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के उद्घाटन विद्यालय के अध्यक्ष डॉ.एस. के. सुनील ने किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों एवं अभिभावकों में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत होती है तथा स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर हमलोग अमृत महोत्सव मना रहे हैं । इसके लिए भारत सरकार तथा सी.बी.एस.ई को धन्यवाद दिया।
विद्यालय प्राचार्य में उक्त कार्यक्रम में *पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के लिए प्रथम – आदर्श राज (क्लास -8) द्वितीय -पल्लवी राज (क्लास- 7)तृतीय – उत्पल कांत (क्लास- 8)* तथा *क्विज प्रतियोगिता में प्रथम – नैतिक कुमारी (क्लास -7) द्वितीय – कृतिका कुमारी (क्लास -6) तृतीय – सौरभ कुमार (क्लास- 8)* स्थान प्राप्त बच्चों को सम्मानित करने की घोषणा किया।
*इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य नंदकिशोर शर्मा, शिक्षक मनोज कुमार , उदय कुमार सिंह जयप्रकाश कुमार, रूपा कुमारी, सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यालय के छात्र- छात्राएं उपस्थित हुए।


