32.8 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

प्रयास रंगमंच के निदेशक मिथिलेश सिंह ने पत्रकारों के साथ वार्ता

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

आज को ऑपरेटिव बैंक परिसर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया ।इस वार्ता की अध्यक्षता प्रयास रंगमंच के निदेशक मिथिलेश सिंह ने किया ।उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया की जहानाबाद की धरती पर पहली बार मखदुमपुर के गाॅधी मैदान में 12 वाॅ राष्ट्रीय प्रयास नाट्य मेला का आयोजन किया गया है ।उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 21अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक चलेगा।ईस कार्यक्रम में कई राज्यों और देशों के कलाकार भाग लेंगे ।आगे उन्होंने बताया की जीले में यह पहला कार्यक्रम होगा जो इतने व्यापक पैमाने पर होने जा रहा है।इससे जहानाबाद को सांस्कृतिक क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिखायेगी ।कार्यक्रम का शुभारम्भ रश्मि रथी नाटक से होगा दूसरे दिन दसरथ माॅक्षी ,तीसरे दिन देहरादून की टिम नागमण्डल,चौथे दिन मंडी हिमाचल प्रदेश की टीम द्वारा ऐ लङकी,तथा पाॅचवे और अंतिम दिन भिखारी ठाकुर की विदेशिया का मंचन होगा।साथ ही सत्येंद्र संगीत ,नेपाल की टिम द्वारा मगही क्षिक्षिया नृत्य तथा कवि सम्मेलन इस कार्यक्रम की अनोखी प्रस्तुति होगी।उन्होंने बताया की प्रयास चार दशको से रंगमंच में सक्रिय है ।इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन के साथ कई लोग उपस्थित होंगे ।सभी कार्यक्रम शाम चार बजे से होगा ।ईस प्रेस वार्ता में मिडीया प्रभारी अशोक प्रियदर्शी,अरविंद कुमार आजाॅस,चाइल्ड स्किल्स अकेडमी के निदेशक गौतम परासर उपस्थित रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें