जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जीआरपी के थाना अध्यक्ष श्री नरेश कुमार के निर्देशन में खगड़िया स्टेशन पर सहायक पुलिस अवर निरीक्षक जय श्री प्रसाद एवं पुलिस अवर निरीक्षक भाग्यनारायण बैठा साथ स्टाफ द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था इसी दौरान खगड़िया स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 1 पर एक व्यक्ति को ट्रॉली बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में जाते हुए पाया गया । शक होने पर चेक किया गया तो उसके ट्रॉली बैग में 10 पैकेट गंज, जिसका कुल वजन लगभग 10 किलो है, जिसका अनुमानित कीमत ₹2 लाख है । गांजा तस्कर से पूछताछ में उसने अपना नाम और पता रघुनी यादव उम्र 55 शाल पिता स्वर्गीय रामदेव यादव सा बेला टोल वार्ड नंबर 10 थाना सिमरी बख्तियारपुर जिला सहरसा बताया । उक्त घटना के बाबत जीआरपी खगड़िया में कांड दर्ज कर अभियुक्त को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है ।
नई खबरें


