30.1 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

सांगठनिक संवाद कार्यक्रम में युवा वर्ग बढ़चढ़ कर भाग लें:बबलू मंडल

*शुक्रवार को नीतीश पटेल खगड़िया में,युवा जदयू के द्वारा आयोजित सांगठनिक संवाद कार्यक्रम में लेंगे भाग:सावन*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया शहर के कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने युवा जदयू के जिला अध्यक्ष सावन कुमार बन्टी से 18 अक्टूबर 2024 (शुक्रवार) को दिन के पूर्वाह्न 10 बजे से कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जिला युवा जनता दल यूनाइटेड के द्वारा *सांगठनिक संवाद* कार्यक्रम की तैयारी को लेकर समीक्षात्मक बैठक कर फीडबैक लिया।उन्होंने युवा जदयू के जिला अध्यक्ष को मार्गदर्शित करते हुए कहा कि युवा जदयू का सांगठनिक संवाद कार्यक्रम शानदार तरीके से हो ,आगत अतिथियों का स्वागत भव्य रूप से हो तथा कार्यक्रम में युवा जदयू कार्यकारिणी कमिटी के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य हो।चुकि यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में युवाओं को हर स्तर पर सशक्त और सुदृढ़ बनाने के लिए सदैव संवेदनशील रहे हैं। इसलिए सीएम नीतीश कुमार के प्रति युवाओं का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने सांगठनिक संवाद कार्यक्रम में युवा वर्ग से बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपिल की है। इस दौरान युवा जदयू के जिला अध्यक्ष सावन कुमार बन्टी ने बताया कि सांगठनिक संवाद कार्यक्रम में युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल तथा प्रदेश प्रभारी (युवा जदयू, बिहार) पूर्व विधायक वशिष्ठ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।जबकि, जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल व पार्टी के अन्य सीनियर पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।उन्होंने बताया कि सांगठनिक संवाद कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। सावन ने कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में युवा जदयू कार्यकारिणी कमिटी के पदाधिकारियों,युवा जदयू के प्रखण्ड अध्यक्षों एवं युवा जदयू के समर्पित कार्यकर्त्ताओं से भाग लेने की अपील की है। समीक्षात्मक बैठक में जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल,कोषाध्यक्ष संदीप केडिया ,पूर्व प्रमुख परमानंद राय,तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिंह,जिला उपाध्यक्ष श्रीकांत सिंह कुशवाहा ,मानसी प्रखण्ड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह,जिला महासचिव अनुज कुमार शर्मा, पंकज कुमार चौधरी, शनिचर सदा, तपेन्द्र कुमार सिंह,मानद कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, बिरन सदा एवं कार्यालय प्रभारी राजीव कुमार ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें