27.8 C
Khagaria
Friday, May 8, 2026

मानसी नगर पंचायत के छठ घाटों जायजा लेने पहुंचे मुख्य पार्षद प्रतिनिधी आयुष कुमार, ने की सफाई शुरू

  1. जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया: मानसी नगर पंचायत क्षेत्र में लोक आस्था के महापर्व पर  मानसी नगर पंचायत के सभी छठ घाटों को लेकर मानसी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रभा देवी के आदेश पर कार्यपालक पदाधिकारी घाटों की साफ- सफाई शुरू कर दी गई है। मटिहानी छठ घाट की साफ-सफाई में सफाई कर्मी लग गए हैं। यह मानसी नगर पंचायत के मटिहानी प्रमुख छठ घाट है। यहां मानसी नगर क्षेत्र के साथ-साथ दूर दराज से छट व्रती और श्रद्धालु आते हैं। मानसी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधी आयुष कुमार गोलु, सफाई इंस्पेक्टर गोपाल सिंह, सुपरवाइजर कैलाश कुमार के नेतृत्व में जे सी बी के द्वारा साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। मानसी नगर पंचायत के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी रौशन कुमार ने कहा कि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत नहीं हो, इसका हर संभव ख्याल रखा जाएगा । छठ के दौरान तैराकी पर पैनी नजर रखा जाएगा। वहीं मुख्य पार्षद प्रतिनिधी आयुष कुमार गोलु ने बताया कि सभी छट घटो पर छठ वर्ती एवं श्रद्धालुओं के लिए महिला स्नान करने के बाद कपड़ा बदलने के लिए हर जगह दो चार स्नान रूम की व्यवस्था किया जाएगा, वही सभी जगह लाइट पंडाल चाय पानी ,नींबू पानी ,दही लस्सी, चटवर्ती के लिए आम का दत्त बाबुल का दत्तमन  कि निःशुल्क रहेगा हर साल की तरह इस साल भी सेवा के लिए तत्पर रहेंगे सभी छट पूजा समिती सदस्य।
Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें