35.8 C
Khagaria
Wednesday, April 29, 2026

डॉक्टर के राजन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजली सभा आयोजन

जगदूत अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख 
जहानाबाद कायस्थ परिवार के मार्गदर्शक एवं समाजसेवक रहे डॉक्टर के राजन आज हमारे बीच नहीं है परन्तु उनकी कमी आज समाज को महसूस होती है, आज उनकी पांचवीं पुण्यतिथि पर जी.के. सी जहानाबाद कार्यालय में श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया है । सभी चित्रांश परिवार के लोग एकत्रित होकर डॉक्टर के राजन के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया और पुष्प चढ़ाकर कर उनके आत्म के शांति के लिए प्रार्थना की जहां उनके द्वारा किए गए अनेक स्वर्णिम सामाजिक कार्यों को याद किया गया, श्रद्धांजलि सभा में जिला अध्यक्ष बिंदुभूषण प्रसाद, कोषाध्यक्ष रामबिंदु प्रसाद ,वरिष्ठ पत्रकार अनिल कुमार गुप्ता,युवा प्रकोष्ठ चित्रांश किशन, आदरणीय रंजीत प्रसाद, सुरेश प्रसाद, अंजनी कुमार, अधिवक्ता रमेश प्रसाद , सूर्य भूषण प्रसाद, संजय सिन्हा, अयाश श्रीवास्तव, अजय कुमार , राकेश रौशन एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें