जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार संपादक आर आर वर्मा कि रिपोर्ट
पत्रकार नगर,खगड़िया।मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना* के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए आज से *जागरूकता अभियान* की शुरुआत की गई। इस क्रम में जिला पदाधिकारी अमित कुमार पांडेय एवं जिला जिला परिवहन पदाधिकारी,उप विकास आयुक्त संतोष कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को समाहरणालय परिसर से रवाना किया गया। जागरूकता रथ के द्वारा विभिन्न प्रखंडों में जाकर मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना का प्रचार -प्रसार किया जाएगा।मौके पर उपस्थित जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय ने बताया कि *राज्य में प्रखंडों एवं सुदूर पंचायत को जिला मुख्यालय से जोड़ने हेतु बस उपलब्ध कराने की सरकार की यह अत्यंत ही महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र एवं प्रखंड से जिला मुख्यालय तक आम जनों को यात्री परिवहन व्यवस्था सुलभ कराने के साथ बेरोजगार युवकों एवं युवतियों के लिए रोजगार का सृजन करना है।उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां आम लोगों को परिवहन सविधा उपलब्ध हो सकेगा वहीं दूसरी ओर युवा आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
वहीं सुपौल व खगड़िया के प्रभारी जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि लाभुकों को बस के क्रय पर प्रति बस 5 लाख रुपया अनुदान का भुगतान किया जाएगा। लाभुक की अहर्ताएं लाभुकों की न्यूनतम उम्र सीमा आवेदन करने की तिथि को 18 वर्ष होनी चाहिए। लाभुकों के पास चालन अनुज्ञप्ति होनी चाहिए। लाभुकों को सरकारी सेवा में कार्यरत या नियोजित नहीं होना चाहिए। किसी प्रखंड में योजना का लाभ लेने हेतु लाभुक को उसे प्रखंड का निवासी होना चाहिए।सुयोग्य श्रेणी से एक से अधिक लाभुक संयुक्त रूप से भी आवेदन कर सकेंगे।
*अनिवार्य कागजात*
जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, मैट्रिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड ,चालन अनुज्ञप्ति।
*अंतिम तिथि*
प्रखंड वार आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 दिसंबर 2023 है।
जानकारी दी गई कि
1️⃣जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा प्रखंड वार एवं कोटिवार आवेदनों के आधार पर वरीयता सूची का निर्माण होगा।
2️⃣जिला परिवहन अधिकारी द्वारा तैयार वरीयता सूची के आधार पर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में गठित चयन समिति द्वारा लाभुक का चयन किया जाएगा।
3️⃣स्वीकृत लाभुकों की सूची एवं प्रतीक्षा सूची को संबंधित जिला परिवहन कार्यालय में प्रकाशित करते हुए तीन दिनों की समय सीमा में आपत्ति आमंत्रित किया जाएगा।
4️⃣जिला परिवहन अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा आपत्ति निराकरण के पश्चात अंतिम चयन सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
5️⃣ जिला परिवहन अधिकारी के द्वारा चयनित लाभुकों को चयन पत्र का तमिला कराया जाएगा ।
6️⃣बस क्रय के बाद चयनित लाभुकों के द्वारा अनुदान प्राप्ति हेतु आवेदन जिला परिवहन पदाधिकारी के कार्यालय में समर्पित किया जाएगा।
7️⃣जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा अनुदान की राशि सीएफएमएस के माध्यम से लाभुक के खाते में भुगतान किया जाएगा( आवेदन प्राप्ति के साथ दिन के अंदर)।मौके पर परिवहन विभाग के कर्मी मौजूद दिखे।


