जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ पसराहा से हरिशेखर यादव कि रिपोर्ट पसराहा खगड़िया जिला के दो होम्योपैथिक डॉक्टर को होम्योपैथिक रिव्युलेशन-2023 के कार्यक्रम में सम्मानित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन 24 दिसंबर को बर्नेट होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ यूपी में किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे,उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, डॉ दिनेश दूबे, राज्यसभा के सदस्य डॉ.दिनेश शर्मा जी, एच एम आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रामजी सिंह, पदम् श्री कैलाश खैर, साथ-साथ वरिष्ठ भारतीय क्रिकेटर कपिल देव और मदनलाल ने महाउत्सव में होम्योपैथी चिकित्सकों को सम्मानित किया। जिसमें खगड़िया जिले के दो होम्योपैथ चिकित्सक डॉ शशि शेखर महद्दीपुर व डॉ रवि कुमार रवि महेशखूॅट को होमियोपैथ के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम में कविराज कुमार विश्वास की कविताएं हर उम्र के लोगों में उत्साह और आनंद का संचार भर दिया। इंडियन आइडल फेम पवनदीप और अरुणिता की जोड़ी इस पल को यादगार बना दिया साथ ही एडीजी यूपी पुलिस आईपीएस नवनीत सिकेरा, फील्डिंग की दुनिया के बेताज बादशाह जॉन्टी रोड्स, वरिष्ठ कवि डॉ.हरिओम पवार, बर्नेट कंपनी होमियोपैथी प्रा लि के फाउंडर डॉ नीतीश चंद्र दुबे, रिचा नीतीश दुबे, अनूज दूबे, डॉ उमंग खन्ना, सेफ रहमान एवं बर्नेट कंपनी के तमाम टीम, युवा कवि श्रीवास्तव, बॉलीवुड और होम्योपैथी जगत के कई नामचीन चेहरे इस महा उत्सव में पहुच कर कार्यक्रम को चार चांद लगा दिया।


