27.1 C
Khagaria
Thursday, May 7, 2026

श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला के दिव्य प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा होना है

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से सुभम चौहान कि रिपोर्ट खगड़िया इस संदर्भ में पूरे भारत के साथ-साथ खगड़िया जिले में भी विश्व हिंदू परिषद एवं विविध हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा हर छोटे-बड़े मंदिरों में विविध प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहे है।
विहिप जिलाध्यक्ष नितिन कुमार चुन्नू ने बताया कि, अयोध्या के राम मंदिर को राष्ट्र की अस्मिता के प्रतीक के रूप में विश्व की सर्वाधिक प्रसिद्ध धार्मिक धरोहर के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर खगड़िया में भी राम जानकी मंदिर, स्टेशन रोड के प्रांगण में आज भगवा ध्वज प्रत्यारोपित कर समाज के हर वर्ग को शामिल कर सबको इस ऐतिहासिक मौके का साक्षी बनाने की तैयारी कर ली गई है। इसके लिए आज 17 जनवरी को आयोजित होने वाली “श्री राम पग यात्रा कार्यक्रम” में सभी सनातन धर्म प्रेमियों की भागीदारी आवश्यक है।
आपको बता दे की विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा आज राम जानकी मंदिर परिसर में भगवा ध्वज फहराया गया। जिसके बाद विधिवत पूजा पाठ कर सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ की गई, उसके उपरांत प्रभु श्री राम के अनन्य सेवक हनुमानजी की प्रतिमा के समक्ष सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक आरती किया। इस दौरान मंदिर परिसर “जय श्री राम” के नारों से गूंज मान रहा।
आज के कार्यक्रम में संगठन के पूर्व जिला मंत्री विवेक भारती, नगर मंत्री मनीष गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रशेखरम् , विहिप के जिला सामाजिक समरसता प्रमुख भरत चौधरी, अभिमन्यु , संजय, राजेश गुप्ता सहित सैकड़ो की संख्या में रामभक्त उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें