जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सह मानसी मंडल के प्रभारी आलोक कुमार विद्यार्थी जी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार की पिछले 11 वर्षों के उपलब्धियों के बारे में बाते होंगी एवं बिहार सरकार के उपलब्धियां आम जन मानस में बताए जाएंगी इस कार्यक्रम की शुरुआत मानसी मंडल के अंतर्गत अमनी पंचायत के वार्ड नंबर 03 में शुभारंभ किया गया जहाँ पर आम जनमानस के बीच अपनी बाते रखते हुए श्री विद्यार्थी ने बताया कि अब 1.67 करोड़ परिवार को मिल रही है 125 यूनिट बिजली मुक्त अबतक 50 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार, 2030 तक 1 करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार वृद्ध, विधवा, दिव्याग पेंशन की राशि 3 गुना बढ़ी अब मिल रहे हैं 1100 ये उपलब्धियां गिनाने के क्रम में आम नागरिकों के द्वारा नारे के रूप में रफ्तार पकड़ चुका बिहार फिर से एनडीए सरकार के साथ साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्रीं नरेंद्र मोदी जी एवं बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के जय जय कार एवं नारों से गूंज उठा वहीँ दूसरी ओर मानसी मंडल के अध्यक्ष सह प्रखंड 20 सूत्री के अध्यक्ष रमेश चन्द्र सूर्या ने बताया कि जन संपर्क अभियान से आम मतदाता के घर पे उनके अभिभावक के मोबाइल फोन से अभियान से जुड़ने के लिए 8980243243 पर मिस कॉल भी कराया गया लगभग 100 घरों में विधिवत शुरूवात की गयी आगे बताते चलें कि इस कार्यक्रम में अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजू पासवान ने बताया कि प्रत्येक बूथों पर हर घर संपर्क अभियान से जुड़ने के लिए व्यापक रूप से 2 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रमो के माध्यम से शीर्ष नेतृत्व के द्वारा दिशा निर्देशित किया गया है।


