30.1 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

महिला सदस्य को नजराना के तौर पर एक एक हजार रुपए जमा करने का आरोप लगाया

जगदूत न्यूज खगड़िया से नैयर आलम रिपोर्ट
नजराना नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लाभ से किया गया वंचित
नजराना नहीं मिलने पर बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के अल्पसंख्यक गांव दिघौन पंचायत के सुखायबासा गांव के स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लाभ से वंचित कर देने का मामला प्रकाश में आया है जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या 15 सुखायवासा गांव में लगभग 10 वर्षों से 15 स्वयं सहायता समूह संचालित है, प्रत्येक स्वयं सहायता समूह में 13 महिलाएं समूह की सदस्य हैं जीविका समूह में करीब 200 से अधिक महिलाएं हैं सुखायवासा वार्ड नंबर 15 बादल स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष चूनकी खातून के मुताबिक 11 वर्षों से समूह का नियमित संचालन किया जा रहा है, 10 हजार राशि को पाने के लिए थलहा के जीविका कर्मी पिंटू कुमार को समूह के सभी महिलाओं का खाता, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर समेत जरूरी कागजात एक नहीं दो-दो बार जमा कर चुके हैं, इसके बाद जब इस राशि के पाने के लिए बेलदौर जीविका कार्यालय पहुंचे तो वहां मौजूद जीविका कर्मियों के द्वारा बताया गया कि समूह के प्रत्येक महिला सदस्य को नजराना के तौर पर एक एक हजार रुपए जमा करने का आरोप लगायानजराना का रकम नहीं देने पर सभी समूह के महिलाओं को इस राशि के लाभ से वंचित कर देने का आरोप लगाया है। कहीं सुखायबासा में कुल 15 स्वयं सहायता समूह संचालित है। जिनमें पायल, मक्का, मदीना, बादल, काजल स्वयं सहायता समूह शामिल हैं।
जीविका बीपीएम मुकेश कुमार पासवान ने बताया कुछ दिन पूर्व जीविका कर्मी सुखाय बासा पहुंचे थे, कुछ महिलाओं द्वारा बदसुलूकी करने के कारण इन लोगों का डाटा अपलोड नहीं किया गया फिलहाल डाटा अपलोड बंद है लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें