जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद महागठबंधन के राजद के प्रत्याशी सूबेदार दास ने मीडिया से खास बातचीत में कहा कि बदले की सरकार के मूड में है जनता। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सरकार नहीं चला रहे हैं बल्कि भाजपा के इशारे पर सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बदलाव निश्चित है और लोग तेजस्वी के नेतृत्व में सरकार देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मुरेरा गांव में सड़क की जर्जर हालत है इसके लिए कहीं ना कहीं सरकार जिम्मेदार है और भ्रष्ट अफसर और व्यवस्था कहीं ना कहीं दोषी है। सरकार विकास की बात करती है लेकिन विकास कोसों दूर है। आखिर जनता तेजस्वी पर भरोसा करती हैं और उनके नेतृत्व में महिलाओं की खुशहाली देखने को मिलेगी। जीविका से जुड़ी महिलाओं को 30000 रुपया प्रति माह तेजस्वी सरकार बनेगी तो मिलेगा। महिलाओं की जिंदगी सवारी की तेजस्वी सरकार। लेकिन चुनाव में जनता का क्या निर्णय होता है देखना होगा।


