41.6 C
Khagaria
Wednesday, April 22, 2026

जदयू जिला अध्यक्ष रुदल राय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पटना में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाया

जगदूत न्यूज बेगुसराय से मो नबी आलम कि रिपोर्ट बेगूसराय जदयू जिला अध्यक्ष रुदल राय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पटना में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाया कार्यकर्ता और नेताओं ने … जदयू के कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी समारोह की अभूतपूर्व सफलता के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को कोटि-कोटि तहे दिल से आभार”राजधानी पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में जनता दल (यू०) की ओर से आयोजित शोषितों व उपेक्षितों के रहनुमा, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ‘सामाजिक न्याय के पुरोधा’ जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के 100वीं जयंती पर भव्य जन्मशताब्दी समारोह का आयोजन किया गया।आदर्श पुरुष “जननायक कर्पूरी ठाकुर जी” के प्रति आस्था रखने वाले प्रदेश के कोने-कोने से लाखों की संख्या में पटना के वेटनरी मैदान पहुंचे तमाम सम्मानित जनता-जनार्दन का हम हृदयतल से आभार प्रकट करते हैं।

साथ ही, पार्टी के तमाम नेताओं एवं पंचायत स्तर तक के कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं का भी हम तहे दिल से आभार जताते हैं। इस ऐतिहासिक समारोह की अभूतपूर्व सफलता को सुनिश्चित करने के लिए आप सबों ने खूब मेहनत किया है।आप सभी की प्रशंसा और आपका आभार प्रकट करने के लिए जितना भी कुछ लिखा जाए या कहा जाए वह कम होगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें