जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया मानसी नगर पंचायत के वार्ड न०-3 में मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने शुक्रवार को 8 लाख 42 हजार 789 रुपये के लागत से पीससी सड़क का फीता काटकर उदघाटन किया। इधर सड़क बनने से स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर किया। उदघाटन मौके पर मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने कहा की वर्षों से सड़क जर्जर अवस्था थी, सड़क बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिला है। उन्होंने कहा की मानसी नगर पंचायत में करोड़ों रुपये की लागत से सड़क का निर्माण किया जा चुका है ओर किया जा रहा है। मौके पर उपमुख्य पार्षद पप्पू कुमार सुमन, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह, मौके पर वार्ड पार्षद संगीता कुमारी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सुनील कुमार, विवेक कुमार, विवेक, विभुति यादव,कक्कु कुमार, नगर पंचायत कर्मी युद्धिष्ठिर कुमार, अविनाश कुमार, संदीप कुमार, स्थानीय पप्पू देव कुमार, रिंग कुमार, दीपेश कुमार, नवीन पासवान, रितेक कुमार, संवेदक नितीश कुमार, अनुज कुमार,आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।
8 लाख 42 हजार 789 रुपये की लागत से पीससी सड़क का मुख्य पार्षद ने किया उदघाटन, सड़क बनने से लोगों ने किया खुशी जाहिर
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


