जगदूत न्यूज बेगुसराय से मोहम्मद नबी आलम कि रिपोर्ट बेगुसराय जिला अन्तर्गत मटिहानी प्रखंड के बदलपुरा पंचायत के शंकरपुर बखड्डा निवासी बिहार गृह रक्षा वाहिनी के बेगुसराय जिला संरक्षक सीता राम साह जी की श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता वैश्य जागरण मंच के बेगुसराय जिला अध्यक्ष बुटन साह ने किया तथा मंच संचालन कानू विकास संघ के जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार साह ने किया। मुख्य अतिथि वैश्य जागरण मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० राजकुमार आजाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती पूनम आजाद , खगड़िया जिला अध्यक्ष मक्खन साह, बेगुसराय जिला के पूर्व अध्यक्ष कुंदन कानू, अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य होरील साह, अवकाश प्राप्त शिक्षक महेंद्र साह, शिक्षक रामविलास साह, नवीन साह, जय-जय राम साह, विश्वनाथ साह,डा० दुखा साह,प्रभात साह, दिनेश साह, महात्मा सोनेलाल साह, रामलाल साह,ओम प्रकाश साह,धरनीधर साह, इन्द्र मणि साह आदि नेताओं ने सर्वप्रथम स्व० सीता राम साह जी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। डा० आजाद ने संबोधित करते हुए कहा कि हजारों साल धरती आसमान पेड़ पौधे पशु पक्षी नदी तालाब आदि तपस्या करते हैं तब समाज में कोई महापुरुष का जन्म होता है। एक गरीब घर में जन्म लेकर सीता राम साह ने सम्पूर्ण बिहार में अपनी पहचान बना कर बेगुसराय जिला को नई पहचान दिलाने का भागीरथी प्रयास किया। श्री मति पूनम आजाद ने अपने भजन ” बेटा ले हम चोरी करलौं बेटी ले बेईमानी, स्वामी जी ले डाका डाल लौं,कोय नै दै छै काम, असगर देहिया जाय छै सिमरिया धाम में,रामे राम हो भाई” गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्व० सीता राम साह जी के तीनों सुपुत्रों अजय साह, दिनेश साह और राजीव साह ने सभी अतिथियों को पुष्पों की माला पहनाकर तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात सभी अतिथियों और श्रोताओं को स्वादिष्ट पूर्ण भोजन करवा कर विदा किया।


