जगदूत न्यूज अनिल गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद मेहसौल ओवरब्रिज परियोजना को लेकर आज जिलाधिकारी रिची पाण्डेय ने निर्माण स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों और कार्य एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिया कि शेष बचे हुए कार्यों को हर हाल में 25 मई तक पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को सुगम यातायात सुविधा मिल सके।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, गति एवं सुरक्षा मानकों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कार्यस्थल पर मौजूद अभियंताओं एवं संवेदक को निर्देशित किया कि निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तय समयसीमा के भीतर कार्य पूरा कर जनता को समर्पित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि शहर में बढ़ती जाम की समस्या को देखते हुए ट्रैफिक बल को बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही अतिरिक्त होमगार्ड बल की तैनाती के लिए मुख्यालय से पत्राचार किया गया है। जाम से निबटने के लिए प्रशासन द्वारा समन्वित कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि आरओबी निर्माण में रेलवे से संबंधित हिस्से के निर्माण कार्य को लेकर रेलवे के वरीय पदाधिकारियों के साथ शीघ्र बैठक की जाएगी तथा पत्राचार भी किया जा रहा है। इस परियोजना की उच्चस्तरीय समीक्षा भी की जा रही है।
जिलाधिकारी ने कार्यरत एजेंसी को निर्देश दिया कि वे अपने मैनपॉवर एवं मशीनरी में वृद्धि करते हुए शेष कार्यों को हर हाल में 25 मई तक पूर्ण करें। साथ ही एजेंसी के कार्यों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी तथा लगाए गए संसाधनों का नियमित अनुश्रवण किया जाएगा। मौके पर एजेंसी के प्रतिनिधि एवं बिहार राज्य पुल र्निमाण निगम लिमिटेड के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
जिलाधिकारी रिची पाण्डेय ने निर्माण स्थल का औचक निरीक्षण किया
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


