जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड में बिहार कांग्रेस बचाओ कार्यक्रम तहत समर्पित कांग्रेस जन द्वारा 21.मई.2026 राजीव गांधी की के शहादत दिवस पर चौथम प्रखंड कांग्रेस बचाओ सम्मेलन का आयोजन हो रहा है । प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए नागेंद्र पासवान विकल सदस्य AICC ,पूर्व महासचिव बीपीसीसी ने बताया कि प्रदेश समर्पित कांग्रेस जन के निर्णय के तहत 21.मई.2026 को राजीव गांधी पूर्व प्रधान मंत्री के शहादत दिवस पर चौथम प्रखंड में कांग्रेस बचाओ सम्मेलन किया जा रहा है। वार्ता क्रम में पूर्व ज़िला अध्य्क्ष सेवा दल प्रकाश मिश्रा ने बताया कि खगड़िया जिले के सभी प्रखंडों में कांग्रेस बचाओ सम्मेलन किया जाये वर्तमान समय में समर्पित कांग्रेस संघर्षरत कार्यकर्ता के लिए कांग्रेस बचाओ सम्मेलन आवश्यक है प्रेस वार्ता में दीपक कुमार सिंह ,केशव नगर पिपरा ,बालेश्वर आज़ाद , अध्यक्ष कानू समाज संघ ,चौथम प्रखंड छत्रपति यादव ,सदस्य एआईसीसी ,पूर्व सदर विधायक खगड़िया साथ में रहे ।बालेश्वर आज़ाद ने बताया कांग्रेस हित प्रखंड स्तरीय कांग्रेस बचाओ सम्मेलन करना आवश्यक है l छत्रपति यादव ने बताया कि पूर्व मंत्री घनशायाम प्रशाद सिंह ,पूर्व विधायक कमलेश्वरी सिंह ,पूर्व वरिष्ट कांग्रेस नेता केशव नगर बाबू अमरेंद्र प्रशाद सिंह ,पूर्व मुखिया ,वरिष्ठ कांग्रेसी फुलेंद्र चौधरी के पावन स्मृति सम्मान एवं पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी के शहादत दिवस 21.मई.2026 को चौथम प्रखंड में ऐतिहासिक कांग्रेस सम्मेलन होगा ,चौथम प्रखंड के बाद से शेष प्रखण्डों में यह कार्य होगा ।
* नागेंद्र पासवान विकल ,सदस्य एआईसीसी,पूर्व महासचिव,बीपीसीसी, अध्यक्ष -BPYC
* छत्रपति यादव ,सदस्य एआईसीसी,पूर्व सदर विधायक ,खगड़िया
* दीपक कुमार सिंह ,वरिष्ट कांग्रेस नेता
* बालेश्वर आज़ाद,चौथम प्रखंड अध्य्क्ष ,कानू समाज
* प्रकाश मिश्रा , पूर्व ज़िला अध्यक्ष ,सेवा दल खगड़िया


