43.2 C
Khagaria
Saturday, April 25, 2026

9 मार्च को माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी के पालीगंज में होने वाले विशाल जनसभा सफल बनाने हेतु की गई बैठक

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सिकरिया में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी का पालीगंज में 9 मार्च को होनेवाली जनसभा को लेकर जिला कार्यालय सिकरिया में दक्षिण बिहार प्रांत संयोजक बिहार विधान परिषद सदस्य माननीय अनिल शर्मा जी ने कार्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में बैठक लिए। साथ में सह क्षेत्रीय प्रभारी श्री पंकज कुमार एवं अमित शाह जी के कार्यक्रम को लेकर जिला कार्यक्रम प्रभारी सतपाल नरोत्तम उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजय कुमार देव जी ने किया । मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल ठाकुर ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए माननीय विधान पार्षद अनिल शर्मा जी ने सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षों मोर्चा के अध्यक्ष, विधानसभा के प्रभारी एवं संयोजक को संबोधित करते हुए कहे कि माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी का विशाल जनसभा 9 मार्च को पालीगंज में होने जा रहा है। इस जनसभा में जहानाबाद से 5000 पांच हजार से ज्यादा संख्या में लोग बस के द्वारा देश के लोकप्रिय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा में उनके भाषण को सुनने के लिए लोग उपस्थित होंगे। और इन लोगों को जाने की उचित व्यवस्था किस प्रकार हो इसकी चिंता बैठक में की गई।
जिला अध्यक्ष अजय कुमार देव जी ने कहा कि जहानाबाद से सभी मंडल, शक्ति केंद्र ,बूथ अध्यक्षों को लेकर 5000 से भी अधिक संख्या हमलोग जहानाबाद जिले से पालीगंज के लिए ले जाएंगे । इसके लिए जनसंपर्क अभियान हर गांव में किया जाएगा,एवं माननीय प्रधानमंत्री जी का देश का विकास के योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे । इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत कुमार, शैलेश कुमार, प्रमिला देवी जिला मंत्री ब्रजेश कुमार,विजय सत्कार, पुष्पा कश्यप, मनोज पासवान विधानसभा संयोजक महेंद्र कुमार, विमलेश शर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष विनोद कुमार ,मंडल अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा ,मुकेश सिंह ,अनीश अग्रवाल ,निरंजन कुमार, विश्वनाथ दास ,विनोद सिंह, गोपाल सिंह, अखिलेश कुमार एवं सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें