41.6 C
Khagaria
Wednesday, April 22, 2026

शहीद ए आजम भगत सिंह सहित सुखदेव, राजगुरु का शहादत दिवस (94 वीं पुण्यतिथि)

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद आज भगत सिंह स्मृति पार्क भाकपा माले कार्यालय परिसर में मनाया गया| जिसका संचालन कामरेड रामाधार सिंह जिला सचिव भाकपा माले ने की| मौके पर उपस्थित थे भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य कामरेड कमलेश शर्मा ,श्रीनिवास शर्मा जिला कमिटी सदस्य राम उदय कुमार, अविनाश पासवान जहानाबाद के शिक्षा विद माले के वरिष्ठ साथी राज किशोर शर्मा आर वाइ ए राज्य पार्षद मुकेश पासवान इनकलावी नौजवान से जुड़े मुकेश यादव छात्र देवांशु कुमार सहित गरीबन दास, रामजी दास महिलाओं में सुनीता देवी, पूनम देवी ,सुनैना देवी, कांति देवी, फुलवा देवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे |शहादत दिवस की शुरुआत भगत सिंह सहित सुखदेव, राजगुरु के शहादत को याद करते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया| तत्पश्चात उक्त लोगों ने भगत सिंह के स्मारक पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित किए |इस अवसर पर नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम ऐसी पस्थिति में हम भगत सिंह को याद कर रहे हैं जब “इंकलाब जिंदाबाद” का नारा खतरे में है,जो भगत सिंह का प्रथम नारा था| खतरे में है देश का संविधान और लोकतंत्र, देश की अपनी अस्मिता और अर्थव्यवस्था| पूरे देश में भाजपा की सरकार सांप्रदायिक फासीवाद को परोसते हुए समाज में विखंडन की राजनीति परोस कर हर क्षेत्र में हिटलरी शासन कायम करने के लिए कदम बढ़ा चुका है| महंगाई,बेरोजगारी चरम पर है| कुल मिलाकर भगत सिंह ने जो सपना देखा था देश वर्तनी हुकूमत से निजात पा जाने के बाद देश का हर नागरिक आजादी का सुख भोग सके| देश में गंगा जमुना संस्कृति स्थापित हो जाएगा, समाज के सबसे निचले पैदान तक आजादी मिल जाएगी|अंत में उनके विचारों को आत्मसात करते हुए संकल्प लिए की हमें आज वर्तमान में देश की राष्ट्रीय राजनीति में विभाजनकारी सांप्रदायिक फासिस्ट बीजेपी सत्ता से बेदखल करना होगा तभी संविधान और लोकतंत्र बचेगा|

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें