जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जिला के मानसी प्रखंड के छोटी बलहा में साइंस टॉपर श्याम कुमार को ग्राम स्वराज संघ बलहा ने सम्मानित किया। संस्थापक अध्यक्ष संतोष कुमार सहित आगत अतिथियों ने संयुक्तरूप से फूल माला पहना डायरी,कलम एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया।समाजसेवी संतोष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि शिक्षक जयकांत सिंह एवं विशिष्ट अतिथि विधान कुमार व सम्मानित अतिथि भाजपा मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजाराम सिंह मंचासिन थें। अपने अध्यक्षीय संबोधन में समाजसेवी संतोष कुमार ने कहा कि खगड़िया जिला साइंस टॉपर श्याम कुमार ने बलहा सैदपुर का नाम रौशन किया। उन्होंने श्री बनारसी इंटर स्कूल सैदपुर का नाम खगड़िया जिला में गौरवान्वित किया है।हम उनके उज्जवल भविष्य की मंगल शुभकामनाएं करते हैं। मुख्य अतिथि जयकांत सिंह ने कहा कि श्याम कुमार ने काफी आर्थिक विपन्नताओ में रहकर जिला टॉपर बनकर खगड़िया को गौरव प्रदान किया।श्याम ग्रामीण क्षेत्रों के निर्धन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। विशिष्ट अतिथि विधान कुमार ने कहा कि काफी निर्धनता में पढ़कर सैदपुर पंचायत का नाम मानसी प्रखंड सहित खगड़िया जिला में किया है।सैदपुर जैसी सुदूर गांव का श्याम ने शिक्षा का एक अलौकिक रोशनी जलाई है।जो काबिले तारीफ़ है। सम्मानित अतिथि भाजपा नेता राजाराम सिंह ने कहा कि श्याम को जिले वासियों के तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं। मंच संचालन करते हुए सचिव मो शाह आलम एवं धन्यवाद ज्ञापन भाजपा के मानसी महासचिव मुकेश कुमार ने उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं की हैं।मौके पर श्रवण आर्य,मनीष कुमार,आशीष कुमार,शंकर ठाकुर, जितेंद्र साह सहित अन्य प्रबुद्ध ग्रामीणजन उपस्थित थें।


