जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद आज विश्व जल दिवस के अवसर पर पीपल नीम तुलसी अभियान पटना के संस्थापक अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र कुमार के संयोजन में जल संरक्षण में राष्ट्रीय वृक्ष बरगद की भूमिका विषयक संगोष्ठी का आयोजन गंगा नीम कॉरिडोर पथ,मैनपुरा, एल सी घाट श्री जितेंद्र जो के तालाब पर किया गया।डॉ. धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि जल ही जीवन है, जीवन का अस्तित्व ही जल से है।जल के बिना प्राणी मात्र के अस्तित्व की कल्पना ही नहीं की जा सकती है।जिस तरह से जल का दोहन हो रहा है,दुरुपयोग हो रहा है,वर्षा का जल नदी नालों में बह रहा है,उसका संचयन तालाबों या पोखरों में नहीं हो रहा है,यह चिन्ता जनक है।नदी संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण,जल स्रोतों का संरक्षण,नदी – नालों का संरक्षण,झीलों,तालाब,पोखरों,गड़हियों का संरक्षण करके जल संसाधन में बढ़ोत्तरी होगी। डॉ कुमार ने कहा कि जल संकट विश्वव्यापी है।कोई भी महाद्वीप इस जल संकट से अछूता नहीं है औऱ विश्व की आधी से अधिक आबादी इस संकट से जूझ रही है।ताजा उदाहरण बैंगलोर है,जहां जल संकट गंभीर रूप धारण कर लिया है और इसके उपयोग पर तरह तरह की बंदिशें सरकार लागू की है।जल संकट से निपटने में वृक्षों की महती भूमिका है,उसमे बरगद अत्यंत महत्वपूर्ण है,इसकी विशाल शाखाएं,जड़ें भूमि को आच्छादित किये रहती हैं,जिससे नमी बनी रहती है,जो मानसून बनने में सहायक होती है।साथ ही यह एक ऐसा वृक्ष है जिसे बहुत देखभाल की जरूरत नहीं होती है।पीपल नीम तुलसी अभियान के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप स डॉ एन पी प्रियदर्शी डॉ आर के ठाकुर, प्रेमलता सिंह , ज्ञानवती देवी , मीना राय , विश्वपति, डा संतोष कुमार , जितेन्द्र कुमार अरविंद कुमार मिश्र संचालन के के नारायण जी ने किया उपस्थित रहे।


