जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्राभारी अरविन्द कुमार राम साथ सहायक उप निरीक्षक रणवीर कुमार द्वारा खगड़िया स्टेशन गस्त व् चेकिंग के दौरान समय करीब 11:30 बजे खगड़िया प्लेटफार्म पर तीन नाबालिक लड़का बिना कोई अभिभावक के अकेले इधर–उधर घूमते हुए पाया गया ।लड़का से पूछ- ताछ किया गया तो उसने अपना नाम व् पता- (1) आदर्श कुमार, उम्र- 15 वर्ष, पिता- शम्भू सहनी. माता- कुंती देवी, (2) छोटू कुमार, उम्र- 13 वर्ष, पिता- प्रमोद मंडल, माता- संजू देवी, (3) कृष्णा कुमार, उम्र- 13 वर्ष, पिता- इश्वर पोद्दार, माता- पिंकी देवी , सभी घर- जलकौर, वार्ड नंबर- 02, थाना-गणगौर, जिला- खगड़िया बताया । अकेले खगड़िया स्टेशन पर आने का कारण पूंछा तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया । तत्पश्चात उक्त तीनो लड़का को रेसुब पोस्ट खगड़िया लाया गया तथा 1098 पर चाईल्ड हेल्प लाईन खगड़िया को सूचित किया गया ।उक्त लड़का के उज्जवल भविष्य हेतु देख-रेख के लिए जैवक माता-पिता के मिलने तक बाल देख-रेख एवं संरक्षण गृह में रखने हेतु चाईल्ड हेल्प लाईन खगड़िया को सही सलामत सुपुर्द कर दिया गया है ।
खगड़िया आरपीएफ ने तीन नाबालिक लड़का बिना कोई अभिभावक के अकेले इधर–उधर घूमते बच्चे को चाईल्ड हेल्प लाइन हाजिर किया
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


