जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आज दिनांक 31 मार्च 2024 दिन रविवार को समय 11:30 बजे दिन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर भाजपा के द्वारा देश की प्रजातांत्रिक व्यवस्था की हत्या की नापाक कोशिश एवं इस लोकसभा चुनाव के समय देश की प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी का खाता सील करने एवं कांग्रेस पार्टी को आयकर विभाग से नोटिस दिए जाने के विरोध में खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान के नेतृत्व में आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए जिला कांग्रेस कार्यालय खगड़िया के प्रांगण में ही विरोध प्रदर्शन किया गया,काफी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया और आने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने कहा की भाजपा सरकार प्रजातांत्रिक व्यवस्था की हत्या की नापाक कोशिश अब खतरनाक रूप ले रही है, देश की सबसे प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस का चुनाव से ठीक पहले खाता सील करना एवं अब 28 मार्च 2024 को कांग्रेस पार्टी को आयकर विभाग का नोटिस भेजा गया जिसमें 1823.08 करोड़ रुपए जमा करने को कहा गया, लोकसभा चुनाव के मध्य में प्रजातंत्र के ऊपर हमला कर देश में “कर आतंक” का साम्राज्य स्थापित करने का कुत्सित प्रयास हो रहा है, जो देश में तानाशाही का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज बीजेपी सरकार विपक्ष के विरोध के स्वर को दबाने का प्रयास कर रही हैं, गरीब, मजदूर, किसान एवं शोषित जनता की आवाज को कुचलने का प्रयास कर रही है,जो प्रजातांत्रिक देश के लिए खतरनाक है,इस तानाशाही बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकना जनहित में आवश्यक है। उक्त मौके पर जिला उपाध्यक्ष कुमोद कुमार सिंह, बुद्धदेव प्रसाद यादव, शहीद कुमार, मनोज मिश्रा, मनोज कुमार सिंह अधिवक्ता, शंकर यादव अधिवक्ता,महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष बबिता देवी, कांग्रेस नेत्री इशरत खातून, मिनी कुमारी, जिला प्रवक्ता अरुण कुमार, युवा जिला अध्यक्ष सन्नी कुमार, कांग्रेस जिला महासचिव अर्जुन स्वर्णकार,ज्योति कुमारी, जिला सचिव राजीव उर्फ गुड्डू, बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष पवन सिंह, मानसी प्रखंड अध्यक्ष प्रतिभा कुमारी,मानसी कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार रंजन, चौथम पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, बेलदौर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मुरारी सिंह, कार्यालय मंत्री अवनी कुमार,संतोष चंद्रवंशी,राजा गुप्ता, सुलेखा देवी,सुलेखा कुमारी, नेहाल उद्दीन, अशोक साह, अर्जुन यादव,चंदन कुमार यादव,जोतेंद्र चौधरी, रामदेव सिंह, वीर प्रकाश यादव, देवानंद ठाकुर आदि मौजूद थे।
कांग्रेस पार्टी को आयकर विभाग से नोटिस दिए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यालय खगड़िया के प्रांगण में विरोध प्रदर्शन किया
सम्बंधित खबरें
LEAVE A REPLY
नई खबरें



इसमें जितना आदमी है सब लोगों के पास नोटिस आया है अगर नहीं तो इनलोगों को चिन्हित कर डंडा से सेवा करें ताकी फ़िर कभी ग़ुलाम बनकर कुछ पैसा कमाने के जनता को लोगों में आक्रोश व्याप्त भ्रष्टाचार फैलाने में आगे नहीं बढ़े जाम कियू लगा रहा है ये लोग जीन लोगों को नोटिस आया था वो लोग थाना जाता कोर्ट जाता लेकिन ये लोग कानून व्यवस्था को बन्द करने में लग गया अभी से तो बाद में आम जनता का क्या होगा जब कानूनी कार्यवाही को कुछ नहीं माना देखो नोटिस में लोग शांत रहते हैं लेकिन ये लोग और हल्ला मचा रहे हैं लेकिन येक भी पुलिस अधीक्षक रोकने क्या पकड़ने के लिए नहीं गया अगर गरीब परिवार का लोगों के पास नोटिस भेजा गया है तो वो डर से मेला भी देखने के लिए नहीं जाता है उनका परिवार पत्नी अकेले चले जाते हैं लेकिन ये नेताओं का हाथ तो कानून से भी लंबा है किसी को भी नहीं पकड़ रहा है कियू
आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं ये लोग मैन मार्केट में इस तरह से इतना लोग हल्ला बोल रहे हैं तो जनता को कितना परेशानी हो रहा है लेकिन पुलिस चुप्पी साधी है आचार संहिता में भी जब कि पुलिस का ही अभी पॉवर है तो इनलोगों को चिंचित कर डंडा से सेवा करने में क्या जाता है खोजिए पकड़िये दीजिये नहीं तो दूसरा और कोई इस तरह से कर सकता है अगर इनलोगों को कुछ नहीं किया तो