जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम को सूचना प्राप्त हुआ की गाड़ी संख्या 12488 डाउन सीमांचल एक्सप्रेस के m1 कोच के बर्थ नंबर 72 पर एक यात्री का मोबाइल छूट गया है । प्राप्त सूचना के अनुपालन में निरीक्षक प्रभारी आरपीएफ खगड़िया अरविंद कुमार राम के निर्देशानुसार ड्यूटी में कार्यरत सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर सिंह एवं आरक्षी रमेश तिवारी द्वारा उक्त गाड़ी के खगड़िया समय करीब 03:01 बजे आगमन पर अटेंड किया गया तथा m1 कोच के बर्थ नंबर 72 पर यात्री का छूटा हुआ मोबाइल रेडमी कंपनी का स्क्रीन टच मोबाइल बरामद किया गया तथा शिकायतकर्ता को सूचना दे कर आरपीएफ पोस्ट खगड़िया पर सुरक्षित रखा गया सुबह समय करीब 7:00 बजे मोबाइल के मालिक एवं शिकायतकर्ता श्री गजेंद्र कुमार ,उम्र लगभग 34 वर्ष, पिता अरविंद कुमार, घर सूरीयाही , वार्ड संख्या 14, थाना फुलपरास, जिला मधुबनी आरपीएफ पोस्ट खगड़िया आए तथा अपने मोबाइल की मांग किया । पूछताछ में यात्री ने बताया कि वह आनंदविहार से बेगूसराय के लिए यात्रा कर रहे थे , रात्रि में गाड़ी बेगूसराय पहुंचने पर अन्य सामान के साथ जल्दी-जल्दी में उतर गया और मोबाइल ट्रेन में ही छूट गया था ।उचित जांच पड़ताल एवं पहचान के उपरांत बरामद मोबाइल को सही सलामत यात्री को सुपुर्द कर दिया गया है। मोबाइल पाकर यात्री ने खुशी जाहिर किया एवं आरपीएफ खगड़िया को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया है ।
RPF ने ट्रैन में छूटे हुई मोबाइल को सही पहचाना कर सुपूर्त किया
सम्बंधित खबरें
LEAVE A REPLY
नई खबरें



ये सब नाम कमाने वाले RPF लग रहे हैं प्लेटफॉर्म पर से मोबाईल छोड़ी हो रहा है और ये ट्रेन में छूट गया मोबाईल को मोबाईल वाले लोगों को दे रहा है ये तो मीडिया के जरिये हाईलाइट होना चाह रहे हैं