जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया शतरंज में बालिका वर्ग में अनुष्का कुमारी प्रथम तो द्वितीय रही आयुषि प्रिया ने दिखाई जलवा तो वही ओपन में माधव कुमार यशवन्त रहे आंठवें स्थान पर। लखीसराय जिला शतरंज संघ के द्वारा 31 मार्च को हुए राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में खगड़िया की शतरंज खिलाड़ी बालिका वर्ग में अनुष्का कुमारी बिजेता बनी वही खगड़िया की ही खिलाड़ी आयुषि प्रिया उपविजेता बनी। आयोजक के द्वारा दोनों बालिका को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। ओपन अनरेटेड सीनीयर व अन्डर 15 रेटेड संयुक्त शतरंज प्रतियोगिता में माधव कुमार यशवन्त ने आठवां स्थान प्राप्त कर आयोजक से पांच सौ रूपये का नगद पुरस्कार ग्रहण किया। इस प्रतियोगिता में खगड़िया सहित पन्द्रह जिले के खिलाडियों ने भाग लिया था। ये खिलाड़ी पटना, गया, सीवान, नवादा, नालन्दा, शेखपुरा, छपरा, दरभंगा, बेगुसराय, सहरसा , भागलपुर, इत्यादि जगह से कुल 37 खिलाड़ियों के बीच प्रतियोगिता कराया गया था। इस प्रदर्शन पर नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त, अध्यक्ष अभय कुमार बिक्की, उपाध्यक्ष विवेक भगत, कोषाध्यक्ष अम्बुज कुमार पौद्दार, संयुक्त सचिव संजय कुमार, अमित कुमार छोटु, सदस्य अनुज कुमार, संजय जैसवाल, खिलाड़ी केशव कुमार यशवन्त, बादल कुमार, वरिष्ठ खिलाड़ी अमरनाथ गुप्ता, मनोज कुमार राय, हर्षवर्धन राज सहित जिले के खेल प्रेमी ने बधाई संदेश दिया है।


