32.8 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

अग्रणी जिला प्रबंधक का कार्यालय में पंजाब नेशनल बैंक का 130वॉ स्थापना दिवस

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद पंजाब नैशनल बैंक का 130वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर बैंक के अधिकारियों ने सतनारायण स्वामी पूजन करके आम जन मानस को बेहतर सेवाएं देने का प्रण लिया तथा जिले में सभी बैंको का लक्ष्य प्राप्त करने का भी प्रण लिया।पंजाब नैशनल बैंक के स्थापना दिवस के अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय में रक्तदान महादान शिविर आयोजित किया गया ,जिसका उदघाटन उप विकास आयुक्त श्री धनंजय कुमार , श्री विवेक कुमार सिंह , मंडल प्रमुख ,पंजाब नैशनल बैंक, गया एवं श्री प्रशान्त कुमार , अग्रणी जिला प्रबंधक के द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया गया ।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त के द्वारा अपने संबोधन में पंजाब नेशनल बैंक के स्थापन दिवस पर सभी को बधाई दिया एवं रक्तदान के फायदे के बारे में भी लोगो को बताया।श्री विवेक कुमार सिंह के द्वारा वीडियो कॉलिंग के माध्यम से लोगो को संबोधित किया एवं रकदान के लिए आए सभी डोनर के मनोबल को बढ़ाया।अग्रणी जिला प्रबंधक, श्री प्रशान्त कुमार ने कहा कि 12 अप्रैल 1895 को देश के पहले स्वदेशी बैंक के रूप में पंजाब नेशनल बैंक की स्थापना स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय ने की थी। इस गौरवशाली दिन को लेकर लोगों को ओर बेहतर सेवाएं देने का प्रण लिया है। उन्होंने बैंक की उत्तरोत्तर प्रगति के लिए अपने ग्राहकों का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों के प्रति सचेत है। बैंक ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को लाकर ग्राहकों को आत्मनिर्भर बनाया है ।श्री रजनीकांत सिंह, डीडीएम नाबार्ड के द्वारा सभी लोगो को स्थापना दिवस के अवसर पर बधाई दिया तथा स्वय रक्तदान कर लोगो का मनोवल बढ़ाया।इस मौके पर श्री रजनीकांत सिंह,डीडीएम नाबार्ड, श्री प्रशान्त कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक,श्री मनोज कुमार , मुख्य प्रबंधक, श्री नागेश्वर कुमार , निदेशक आरसेटी, श्री अभय कुमार द्विवेदी, एफएलसी श्री रवि रंजन, प्रबंधक,पीएनबी कनौदी, श्री राजीव रंजन, वरिष्ट प्रबंधक,जहानाबाद,विशाल कुमार अधिकारी,पीएनबी कनौदी ,नागेंद्र कुमार ,रौशन,राजेश कुमार , मनीष कुमार , वरिष्ठ कृषि प्रबंधक ,श्रीमति सुलेखा देवी,आदि के द्वारा रक्तदान महादान किया गया ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें