जगदूत न्यूज पत्रकार नगर खगड़िया बिहार से सुरेश नायक कि रिपोर्ट प्राथमिक विद्यालय प्रतापनगर में जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री कृष्ण मोहन ठाकुर ने नव निर्मित हेंड वाश यूनिट का किया उदघाटन, आज दिनांक20,6,2024 को यशोदा नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रताप नगर में नवनिर्मित हेंड वाश यूनिट का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री कृष्ण मोहन ठाकुर के द्वारा किया गया।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने शिरकत की,।जिला शिक्षा पदाधिकारी ने उम्मीद जाहिर किया कि हेंड वाशिंग यूनिट से बच्चों में हाथ धोने की आदत विकसित होगी जिससे कई तरह के रोगों को दूर करने में सक्षम हो जाएगा।


