जगदूत न्यूज़ जहानाबाद नेटवर्क
*नागरिक विकास मंच के तत्वावधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम*
जहानाबाद नागरिक विकास मंच के तत्वावधान में स्थानीय को -ऑपरेटिव बैंक परिसर में आयोजित पाक्षिक काव्य गोष्ठी में अंतरराष्ट्रीय संगीत दिवस के अवसर पर संगीत साहित्य समारोह सह श्रद्धाजलि समारोह का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में मगध विश्वविद्यालय के हिन्दी के प्रमुख रहे मगही तथा हिन्दी के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार डा (प्रो) भरत सिंह के असामयिक निधन पर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के प्रसिद्ध शिक्षाविद डा एस के सुनील ने किया।कार्यक्रम का समन्वय तथा संचालन नागरिक विकास मंच के सचिव संतोष श्रीवास्तव ने किया । इस अवसर पर वक्ताओ ने हिन्दी के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार डा भरत सिंह जी के प्रति श्रद्धांजली अर्पित करते हुए कहा ,कि आप कमी को तत्काल पुरा नही किया ।इस अवसर पर कार्यक्रम के अतिथि हम पार्टी के राष्ट्रीय सचिव (नगर पंचायत ) मखदुमपुर के उपाध्यक्ष रितेश कुमार उर्फ चुनु शर्मा , एस एन सिन्हा के पूर्व प्राचार्य डा उमाशंकर सुमन जी , स्व भरत बाबु के समधी डा रामध्यान शर्मा, प्रसिद्ध कवि डा रविशंकर शर्मा , कवि रमेश शर्मा , कवि चितरंजन चैनपुरा ,कवित्री मानसी सिंह , कवि महेश कुमार मधुकर, जिले के प्रमुख समाजिक कार्यकर्ता राज किशोर शर्मा , अनुसूचित जाति /जन जाति संघ के सचिव रामजीवन पासवान, चन्द्रशेखर जी , लोक गायक विश्वजीत अलबेला , कवि अनिल कुमार फतेहपुर , समाजिक कार्यकर्ता संजय शर्मा , मगही विकास मंच के सचिव अरविंद कुमार आंजाश, संजीत कुमार , जिले के प्रसिद्ध मूर्तिकार अजय विश्वकर्मा , पतंजली योग समिति तथा एक रोटी के अनिल कुमार सिंह , सोनल कुमार कर्मचारी , कवि रमेश शर्मा , पत्रकार अनिल कुमार गुप्ता ,पत्रकार चंदन कुमार ,मुकर्म तथा ऐहतेशाम सहित बडी संख्या में लोग उपस्थित थे । मौके पर उपस्थित लोगों ने पिछले पंद्रह तिथियों में दिवंगत हुए साहित्यकारों, कवियों तथा शायरों को भी श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा से स्मरण किया गया ।


