*डॉ मनीष कुमार सिंह दैनिक अयोध्या टाइम्स जिला ब्यूरो चीफ मोतिहारी पूर्वी चम्पारण*
*छात्रों मे प्रतिभा की कमी नही वरन उसे निखारने की आवश्यकता है:- प्राचार्य*
जगदूत न्यूज मोतिहारी से संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट मोतिहारी – डी ए वी कॉलेज प्रबंधनकर्त्री समिति नई दिल्ली के निर्देशन , स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से पंजीकृत डी ए वी नेशनल स्पोर्ट्स के अंतर्गत क्लस्टर मीट का आयोजन बिहार जोन के “बी, सी एवं जी” के विभिन्न डी ए वी स्कूलों मे 23 जुलाई से 31 जुलाई तक किया गया था। विद्यालय के प्राचार्य कौशिक विश्वास बड़ विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्थानीय एस. एस. डी ए वी के विद्यार्थियों ने बड़ – चढ़ कर भाग लिया एवं विजेता उप विजेता बन अपने विद्यालय एवं शहर का नाम रौशन किया।छात्र व छात्राओं मे प्रतिभा कि कमी नही है, वरन उसे निखाराने कि जरूरत है। इनके प्रतिभा को निखारने मे अभिभावक,माता व पिता सहित विद्यालय को बड़ – चढ़ कर सहयोग करना चाहिए।मै विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य कि कामना करता हुँ।
विद्यालय के वरीय क्रीड़ा प्रशिक्षक सह मीडिया प्रभारी रवि भूषण ने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थियों की
खेलवार उपलब्धि इस प्रकार रही।
वुशू मे दो- गोल्ड, सिल्वर- तीन, ब्रांज- एक।
कराटे मे- तीन गोल्ड, सिल्वर- तीन, ब्रांज- दो।
ताइक्वांडो मे- दो गोल्ड, सिल्वर- दो, ब्रांज- दो।
जुडो मे- दस – गोल्ड, सिल्वर- तीन।कुश्ती मे- गोल्ड- चार एवं सिल्वर- एक । बॉक्सिंग मे – एक गोल्ड एवं
भरोत्तोलन मे- दो – सिल्वर
स्केटिंग मे गोल्ड – 6, सिल्वर – एक एवं ब्रांज –
मेडल्स -01 मेडल प्राप्त किया।
कुल मेडल कि संख्या इस प्रकार है गोल्ड मेडल्स -40 ,सिल्वर मेडल्स -26, ब्रांज मैडल्स -07 ।
सभी खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों मे कुल मिलाकर 73 मेडल्स जीते।समूह खेल मे परिणाम इस प्रकार रहा।बालक उपविजेता – उपविजेता,बालिका विजेता – विजेता एवं बालिका क्रिकेट – उप- विजेता बनी।आज के सम्मान समारोह का संचालन अभय कुमार सिंह शारीरिक शिक्षा शिक्षक ने किया।मौके पर पी के जेना, अल्पना रतन,ज्वाला प्रसाद (कार्यालय )कुमार अभिषेक एवं आर एल करण सहित विद्यालय के तमाम शिक्षक व शिक्षकेत्तरकर्मीययों ने खिलाडियों को बधाई एवं उज्जवल भविष्य कि शुभकामनाएं दी।


