30.1 C
Khagaria
Thursday, May 7, 2026

अब्दुल बारी नगर भवन टाउन हॉल जहानाबाद के रखरखाव एवं संचालन का संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक

जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में आज अब्दुलबारी नगर भवन (टॉउन हॉल), जहानाबाद के रख-रखाव एवं संचालन का संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिया गया।

बैठक में जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल को निदेश दिया अब्दुलबारी नगर भवन (टॉउन हॉल) का कार्पेट एरिया निर्धारित कर उसे शीघ्र उपलब्ध कराया जाए। बैठक में जिला योजना पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि बाजार सर्वेक्षण करते हुए विगत पांच वर्षों का आरक्षण दर प्राप्त कर अब्दुलबारी नगर भवन (टॉउन हॉल) का आरक्षण दर पुर्ण निरीक्षण करने की कार्रवाई की जाए।
जिला पदाधिकारी ने जिला योजना पदाधिकारी को अब्दुलबारी नगर भवन (टॉउन हॉल) के आंतरिक सौंदर्यीकरण के लिए एक समिति का गठन कर सर्वे करेंगे। साथ ही नियमित साफ-सफाई के लिए ध्यान रखते हुए साफ-सफाई कराया जाए।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें