24.8 C
Khagaria
Tuesday, April 28, 2026

आयुष्मान भारत (डी. ई. सी.) की बैठक की गई

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिले के स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने और आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने पर चर्चा की गई।   बैठक मे बताया गया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत जहानाबाद जिला अंतर्गत निजी अस्पतालो को सूचीबद्ध किया जाना है। जिला पदाधिकारी द्वारा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत एक निजी अस्पताल सूचीबद्ध है, सभी प्राप्त आवेदन को बैठक मे प्रस्तुत किया गया ताकि NHA Guideline के अनुसार निजी अस्पताल को सूचीबद्ध किया जा सके ताकि योजना के तहत आमजनों को लाभ ले सके साथ ही अनुश्रवण करते हुए तेजी लाने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया। उक्त बैठक मे जिला पदाधिकारी, जहानाबाद के साथ साथ सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्रीमती पूनम कुमारी, जिला विकास पदाधिकारी, श्रीमती स्मृति, सिविल सर्जन डॉ. विनोद कुमार सिंह, कार्रकारी अधीक्षक सह प्रभारी अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मीना कुमारी, प्रभारी गैर संचारी रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें