43.3 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

खगड़िया आरपीएफ ने अभियान चलाकर कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी  खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के निर्देशानुसार उप निरीक्षक निक्की कुमारी, आरक्षी विक्रम कुमार आजाद, आरक्षी सज्जन कुमार द्वारा रेलवे एक्ट के तहत खगड़िया स्टेशन में अभियान चलाकर कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिसमें पांच व्यक्तियों को ट्रेन में अनाधिकृत रूप से खाद्य पदार्थ बिक्री करने, दो व्यक्तियों को खगड़िया स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया नो पार्किंग जोन में गाड़ी पार्क करने, दो व्यक्तियों को महिला बोगी में अनाधिकृत रूप से यात्रा करने ,एक व्यक्ति को दिव्यांग कोच में अनाधिकृत रूप से यात्रा करने,जबकि दो व्यक्तियों को खगड़िया स्टेशन में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने के जूर्म में गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त सभी 12 अभियुक्तो के विरुद्ध आरपीएफ खगड़िया में मुकदमा दर्ज कर माननीय न्यायालय रेलवे खगड़िया में पेश किया गया ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें