32.8 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

खगड़िया आरपीएफ ने शराब के साथ शराब तस्कर को धर दबोचा

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया डबल इंजन कि सरकार में दावे पर दावे किया जा रहा है पुरे बिहार में शराब पर प्रतिबंध लगाने कि बात कही जा रही है। वहीं बिहार के हर जिला हर पंचायत में शराब धड़ल्ले बिक्री हो रही है। शराब तस्कर फल फुल रहा है वहीं कहीं कहीं थानेदार भी फल फुल रहा है। कहीं ऐ भी देखा गया हैं कि थानेदार से जायदा चौकीदार भी फल फल रहा है। बताते चलें कि उत्पाद विभाग ने कमाने कि एक जगह बाना लिया है। उत्पाद विभाग ने कभी कभी निर्दोष को उठा कर जेल भेजने का काम किया है। खगड़िया जिला में ऐ भी दिखा गया है उत्पाद विभाग को गलत जगह पर निशाना बनाने कि जगह पर बंधक भी बनाया गया है।निरीक्षक प्रभारी अरबिंद कुमार राम साथ उप निरीक्षक चंद्रशेखर पासवान, आरक्षी कौशल कुमार एवं आरक्षी अर्जुन कुमार खगड़िया स्टेशन पर रात्रि गस्त व् निगरानी कर रहे थे । इसी दौरान गाडी संख्या- 12506 डॉन नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के खगड़िया समय – 01:40 बजे आगमन पर चेक कर रहे थे, तभी दो संदिग्ध व्यक्ति अपने–अपने पास एक-एक पिट्ठू बैग भरा हुआ लेकर पूर्व तरफ जाते हुए दिखाई दिये, जो बार-बार पीछे मुड-मुड कर देख रहे थे।शक होने पर हम सभी जवान खगड़िया जंक्शन pf no- 3 पर पश्चिमी सीडी के पास समय करीब 01:50 बजे घेरकर पकड़ लिए, जिसमें दोनों व्यक्तियों ने छोड़ कर भागने का काफी प्रयाश किया। परन्तु आवश्यक बल प्रयोग करते हुए दोनों को पिट्ठू बैग के साथ धर दबोचा गया | पूछ-ताछ करने पर दोनों ने अपना नाम व् पता – (1) मनोज कुमार यादव, उम्र- 28 वर्ष, पिता- ब्रहमदेव यादव, घर- धबोलिया, वार्ड नंबर-01, थाना- हसनपुर, जिला- समस्तीपुर (2) राकेश कुमार, उम्र-29 वर्ष, पिता- सुरेश सहनी, घर- रामपुर, वार्ड नंबर-09, थाना- हसनपुर, जिला समस्तीपुर बताया। दोनों के पास लिए पिट्ठू बैग को चेक करने हेतु मौके पर उपलब्ध गवाहों के समक्ष विधिवत विडियोग्राफी करते हुए दोनों के बैग का बारी-बारी से तलाशी लिया, तो पकडाए व्यक्ति मनोज कुमार यादव के पास से बरामद एक काले रंग का पिट्ठू बैग Officer Choice Original Whisky 180 ml TETRA PACK कुल – 48 पिस एवं 8 PM SPECIAL BLEND OF SCOTCH AND INDIAN GRAIN WHISKY 180 ML TETRA PACK कुल – 16 पिस तथा पकडाए व्यक्ति राकेश कुमार के पास से बरामद एक काले एवं ब्लू रंग का पिट्ठू बैग से Officer Choice Original Whisky 180 ml TETRA PACK कुल – 35 पिस 8 PM SPECIAL BLEND OF SCOTCH AND INDIAN GRAIN WHISKY 180 ML TETRA PACK कुल – 40 पिस FOR SALE IN UTTAR PRADESH ONLY लिखा हुआ बरामद हुआ ।

बरामद शराब कि कुल मात्रा- 25.020 लीटर तथा कुल मूल्य – 16680/- रुपया है । पकडाए उक्त दोनों व्यक्तियों से बरामद शराब के बारे में पूछने पर बताया कि दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन के बाहर शराब कि दूकान से ये सभी शराब खरीद गाडी संख्या- 12506 dn नार्थ एक्सप्रेस पकड़कर आज रात्रि में खगड़िया आये तथा यंहा से अपने गाँव लेजाकर खुदरा में बिक्री करते कि पकडे गए । तत्पश्चात बरामद शराब को मौके पर बारी-बारी से विधिवत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अनुसार तलाशी सह जप्ती सूचि तैयार कर जप्त किया गया तथा बिहार में अवैध रूप से शराब लाने का अपराध बताते हुए गिरफ्तार किया गया । तत्पश्चात निरीक्षक प्रभारी अरबिंद कुमार राम द्वारा घटना के बावत एक टंकित शिकायत पत्र के साथ दोनों गिरफ्तार अभियुक्त , जप्त सामान एवं मौके पर तैयार कागजात सहित जीआरपी खगड़िया को सुपुर्द कर दिया गया है , जंहा मामला दर्ज कर जेल भेजने कि प्रक्रिया कि जा रही है ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें