जगदुत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी
खगड़िया मानसी पटना एसटीएफ पुलिस ने मानसी थाना क्षेत्र के फनगो गांव में गुप्त सुचना के आधार पर मिनीगन फैक्ट्री का उदभेदन कर बड़ी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार व हथियार बनाने बाला उपकरण के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वहीं एसटीएफ पुलिस ने बताया की मानसी थाना क्षेत्र के फनगो गाँव के एक घर में अवैध मिनीगन फैक्ट्री संचालित होने का सुचना प्राप्त हुआ था। जहाँ जिला पुलिस बल की संयुक्त कारवाई में एसटीएफ पटना की टीम ने कारवाई करते हुए छापामारी किया। उक्त घर से हथियार बनाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया , एवं मिनीगन गन फैक्ट्री हथियार बनाने वाले उपकरण मशीन एवं भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया। एसटीएफ पुलिस ने बताया की मौके पर से 18 पिस्टल, 40 मैगजीन, 2 देशी कट्टा, 2 जिन्दा कारतूस हथियार बनाने वाला मशीन भी बरामद किया गया। एसटीएफ पुलिस के अधिकारी ने बताया की मौके से हथियार बनाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। जिसका पहचान मुगेंर जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरदह गाँव निवासी मो० तनवीर के रुप में हुआ है। एसटीएफ ने बताया की मिनीगन फैक्ट्री वर्षों से संचालित हो रहा था। वहीं एस टी एफ पुलिस ने बताया कि वर्षों से चल रहा धंधे में संलिप्त आदमी के बारे में मानसी पुलिस को तनिक भनक तक नहीं लगा। इधर एसटीएफ पुलिस ने मानसी पुलिस को सुपुर्द कर मामला दर्ज करने की बात बताई।


