जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश त्यागी ने जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के द्वारा अनुमोदनोपरांत चौथम प्रखण्ड के बंगलिया निवासी जदयू के जिला महासचिव चन्देश्वरी राम को प्रकोष्ठ के खगड़िया जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।इधर शुक्रवार को जदयू कार्यालय में पार्टी के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल के नेतृत्व में जदयू नेताओं ने उनका भव्य स्वागत करते हुए उन्हें एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश त्यागी एवं जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है। बधाई देने वालों में जिला अध्यक्ष के अलावा जदयू के जिला प्रवक्ता अरविन्द मोहन तथा आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल,जिला उपाध्यक्ष मो0 जीयाउल हक, दिनेश सिंह, जिला महासचिव अनुज कुमार शर्मा,विजय कुमार सिंह ,बुद्धन सदा,बब्बन राय,अजय साह एवं राजीव कुमार ठाकुर प्रमुख थे।
मौके पर जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के मार्गदर्शन में व प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश त्यागी के नेतृत्व में चन्देश्वरी राम संगठन की मजबूती के लिए कर्मठता पूर्वक काम करेंगे और पार्टी संगठन को और धारदार बनायेंगे।चन्देश्वरी राम ने जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इनके हीं अनुसंशा से जिस उम्मीद के साथ हमें प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बनाया गया है उस पर खड़े उतरेंगे और बहुत जल्द कमिटी गठन कर संगठन का विस्तार करेंगे।
जदयू अनु0 जा0 प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर चन्देश्वरी राम का किया गया स्वागत
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


