35.1 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

जिला पदाधिकारी एवं अपर समाहर्ता श्री ब्रजेश कुमार द्वारा टेहटा/मीरा बिगहा छठ घाट तथा मखदुमपुर नगर पंचायत अवस्थित सूर्य मंदिर एवं छठ घाट एवं मंदिर के पास क्षेत्र का निरीक्षण किया

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, मखदुमपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मखदुमपुर तथा अंचल अधिकारी, मखदुमपुर को निर्देश दिया गया कि घाट के पानी को पूरी तरह से निकाल कर नदी का सफाई कर साफ पानी भरने का निदेश दिया गया। जहां -जहां कचड़ा पाया गया वहां कचड़े का उठाव कराने का निर्देश दिया गया।जिला पदाधिकारी द्वारा छठ पूजा के मद्देनजर जिले के सभी छठ घाटों की सफाई कराने का निर्देश दिया गया और नदियों का बैरीकेडिंग करने का निदेश दिया गया। साथ ही महिलाओं के लिए कपड़ा बदलने के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था और अस्थाई शौचालय निर्माण कराने का निदेश दिया गया। साथ ही पानी का आकलन कर सही से बैरीकेडिंग करने का निदेश दिया गया। उन्होंने आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को निर्देश दिया गया कि जहा एस.डी.आर.एफ. टीम नहीं है वहां तैराकों की व्यवस्था रखेंगे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें