27.6 C
Khagaria
Wednesday, April 22, 2026

जिले के निर्वाचन अमित कुमार एवं अजीत कुमार आइकॉन पीडब्ल्यूडी द्वारा डोर टू डोर कैंपियन कर मतदाताओं को जागरूक

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे के निर्देशानुसार जहानाबाद जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केन्द्र के क्षेत्रों में निर्वाचक आईकॉन श्री अमित कुमार तथा श्री अजीत कुमार (पी.डब्लू.डी.) द्वारा डोर टू डोर कैम्पिंयन कर मतदाताओं को जागरूक किया गया।जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर जिले के निर्वाचन आइकॉन अमित कुमार एवं अजीत कुमार आइकॉन (पीडब्ल्यूडी) ने मखदुमपुर विधानसभा अंतर्गत बूथ नंबर 07 आशियांवा , बूथ नंबर 12 भेलावर (दक्षिण भाग), प्राथमिक विद्यालय भदसेरी, बूथ नंबर 8 ,मध्यम विद्यालय मनियावां (पूर्वी भाग) एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय चा तर (उत्तर भाग) बूथ नंबर 18 सभी कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्र में मतदाताओं से संपर्क कर अपना बहुमूल वोट क्यों नहीं देते हैं इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर लोगों से अपील किया कि अपना मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें एवं जिले के आइकॉन अमित एवं अजीत ने डोर टू डोर जाकर लोगों से अपील किए साथ ही साथ उन्होंने बताया कि अपने घरों के महिलाओं को भी मतदान केंद्र पर अपना मताधिकार के लिए भेजें एवं अपने चुनिंदा एवं अच्छे नेतृत्वकर्ता का चयन करें, जबकि ग्रामीण स्तर पर पहले युवा वोटरों को आईकॉन ने अपील किया कि आपका पहला वोट देश के लिए के साथ साथ सभी लोगों को भी प्रेरित करें एवं अपना अधिकार का प्रयोग करें।36-जहानाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र हेतु अधिसूचना की तिथि दिनांक 07 मई, 2024 को, नाम निर्देशन दाखिल करने की अंतिम तिथि दिनांक 14 मई, 2024 को, संविक्षा की तिथि दिनांक 15 मई, 2024 को, नाम वापसी की तिथि दिनांक 17 मई, 2024 को, *मतदान की तिथि दिनांक 01 जून, 2024 को, मतगणना की तिथि दिनांक 04 जून, 2024 को* तथा वह तिथि जिसमें पूर्व निर्वाचन प्रक्रिया पूरी करनी है कि तिथि दिनांक 06 जून, 2024 को निर्धारित है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें