27.8 C
Khagaria
Friday, May 8, 2026

नगर पंचायत क्षेत्र के हर गली ओर मुहल्ले तक पहुँच रही विकास की रौशनी , प्रभा देवी

*उनीस लाख रुपये की लागत पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाला का मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने किया उदघाटन*

*हरदेव पासवान के घर से लेकर कुंदन पासवान के घर 4 लाख 10 हजार 382 रुपये की लागत से पीससी सड़क का निर्माण*

*जगदीश रजक के घर से भखोरन पासवान के घर तक 15 लाख 2 हजार 927 सौ रुपये की लागत से पीससी सड़क सह आरसीसी नाला का निर्माण*

 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया मानसी नगर पंचायत के सभी गली मुहल्लों में विकास की रौशनी पहुँच रहा है, आने वाले दिनों में कोई भी ऐसा गली मुहल्ला नहीं छुटेगा जहाँ विकास का कार्य नहीं होगा। उक्त बातें मानसी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने शनिवार को वार्ड न०-1 में 19 लाख रुपये की लागत से दो पीसीसी सड़क सह आरसीसी नाला का उदघाटन करने के बाद कहा। प्रभा देवी ने बताया की क्षेत्र में दर्जनों योजनाओं का उदघाटन किया जा चुका है। एवं दर्जनों योजना प्रगति पर है। प्रभा देवी ने बताया की सड़क ओर नाला बनने से लोगों को काफी सहुलियत हुआ है। उन्होंने कहा गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा। उप मुख्य पार्षद पप्पू सुमन ने कहा लगातार मुख्य पार्षद प्रभा देवी के नेतृत्व में विकास का कार्य हो रहा है‌। सडक नाला, रौशनी, शुद्ध पेयजल सहित अन्य कार्य किये जा रहे‌ हैं। मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह ने बताया की वार्ड न०-1 में वर्षों से लोगों आवागमन एवं पानी बहाने मे कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लेकिन सड़क नाला बन जाने से अब लोगों का कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। गोलू ने कहा क्षेत्र की जनता का आर्शीवाद मिलता रहा तो मानसी नगर पंचायत को मॉडल पंचायत बना दिया जायेगा‌। इधर वार्ड न – 1 वार्ड पार्षद विवेक कुमार विक्की ने बताया की मुख्य पार्षद प्रभा देवी एवं गोलू सिंह के नेतृत्व में जिस तरह से विकास कार्य जारी है वह काबीले तारीफ है। विक्की ने कहा पुरे क्षेत्र में विकास की गंगा बहाया जा रहा। उन्होंने कहा की वार्ड न०-1 की जनता मुख्य पार्षद प्रभा देवी का ऋणी रहेगा, जिन्होनें मेरे कहने पर सडक नाला, रौशनी, पानी की व्यवस्था की है। इधर उपस्थित स्थानीय लोगों ने मुख्य पार्षद के कार्यों की सराहना किया‌‌। मौके पर विवेक, विभुति यादव,कक्कु कुमार, रिंतेश कुमार, दीपेश कुमार, नवीन पासवान, रितेक कुमार, , अनुज कुमार, नवीन पासवान,नवल कुमार,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सुधीर कुमार, ललन तमौली, हरदेव पासवान, गंगोलीहाट पासवान, उपेन्द्र पासवान,आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें