जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिला सृजन दिवस के पावन अवसर पर जिला प्रशासन जहानाबाद के द्वारा गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के सहयोग से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेडियम,जहानाबाद में पचास पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित प्रभारी खेल पदाधिकारी श्रीमती पूनम कुमारी ने बताया कि आज जहानाबाद जिला अपना 38वां स्थापना दिवस मना रहा है , जिले में आज प्रभातफेरी,वृक्षारोपण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है। वर्तमान समय में वृक्षारोपण का कार्य सबसे महत्वपूर्ण है।


