28.4 C
Khagaria
Tuesday, April 28, 2026

बिहार के कला,संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री ने चार्ली चैप्लिन द्वितीय राजन कुमार को किया सम्मानित

जेएनए/अजय वर्मा, प्रमंडलीय ब्यूरो हेड
शास्त्री नगर,मुंगेर । बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कला व संस्कृति पवेलियन में चार्ली चैप्लिन द्वितीय राजन कुमार को सम्मानित किया।इस उपलब्धि से मुंगेर में खुशी की लहर हैं। बिहार दिवस के अवसर पर राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित विशेष कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र मशहूर कलाकार हीरो राजन कुमार रहें।कला व संस्कृति पवेलियन में चार्ली चैप्लिन द्वितीय राजन कुमार का बहुत बड़ा बैनर लगाया गया।जिस पर एक बात लिखी हैं “अगर आप नहीं हँसते हैं तो समझ लें कि आपके जीवन का एक दिन व्यर्थ हो गया है इसलिए हंसें।राजन कुमार अपने जीवंत अभिनय से महान कॉमेडियन चार्ली चैप्लिन के रूप में दर्शकों को हँसाते आ रहे हैं। लोग चार्ली चैप्लिन द्वितीय से मिलकर बहुत खुश हैं और उनके साथ फोटो ले रहे हैं।उनके लाईव शो को देखकर एंजॉय कर रहे हैं। पिछले 25 साल से चार्ली चैप्लिन के किरदार को जी रहे बिहार के अंतरराष्ट्रीय अभिनेता हीरो राजन कुमार बिहार के कला प्रेमियों को खूब पसन्द आ रहे हैं।चार्ली चैप्लिन द्वितीय ने अपना 5373वां लाइव शो पूरा किया।लोगों का कहना है कि उनका व्यवहार बहुत अच्छा है।सभी फैंस के साथ वह फोटो खिंचवा रहे हैं।सबसे बहुत प्यार से मिल रहे हैं।मेले में घूमने की थकान उनसे मिलकर निकल जाती है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें