नेटवर्क डेस्क/आर आर वर्मा
पटना ।बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीट बंटवारे से पूर्व ही कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार तय कर दिए हैं.वहीं महागठबंधन में शामिल राजद, वीईआईपी और वामदल ने अभी तक इस प्रकार की कोई घोषणा नहीं की है. जेसनए के अनुसार
कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए फैसला किया है कि उसके मौजूदा 17 विधायकों का टिकट बरकरार रखा जाएगा. यानी इन सीटों पर किसी भी विधायक का टिकट नहीं कटेगा और उन्हें दोबारा चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा. यह डिसीजन नई दिल्ली में शुक्रवार को आयोजित कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में लिया गया. अभी बिहार विधानसभा में कांग्रेस के पास 17 सीटें हैं और आगामी चुनाव में इन सभी विधायकों को फिर से उम्मीदवार बनाना तय हो गया है।बताते चले कि मीटिंग में कौन-कौन मौजूद थे
कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में हुई इस बैठक में प्रत्याशियों के चयन सहित अन्य चुनावी रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया. जबकि स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने बैठक की अध्यक्षता की.इस दौरान बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम,विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान और विधान परिषद में दल के नेता मदन मोहन झा समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे.ज्ञात हो कि गुरुवार (18 सितंबर) को पटना में हुई प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के चयन का अधिकार कांग्रेस आलाकमान को सौंपने का निर्णय लिए गए थे.जबकि टिकटों से संबंधित फाइल दिल्ली भेजे जाने की खबर है इधर शुक्रवार को स्क्रीनिंग कमेटी ने कई संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की.पिछले चुनाव मे कैसा था कांग्रेस का प्रदर्शन 2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने महागठबंधन के तहत 70 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे. इनमें से पार्टी केवल 19 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई थी. वहीं पार्टी का स्ट्राइक रेट लगभग 25 के आसपास था. चुनाव के बाद कांग्रेस को झटका तब लगा जब दो विधायक पाला बदलकर एनडीए में शामिल हो गए. इनमें बिक्रम विधानसभा सीट से विधायक सिद्धार्थ सौरव और चेनारी से विधायक मुरारी प्रसाद गौतम शामिल थे. इस दल-बदल के कारण विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या घटकर 17 रह गई है।
कुटुंबा- राजेश राम (बिहार कांग्रेस अध्यक्ष),अररिया – अविदुर रहमान, किशनगंज- इजाहरुल हुसैन,महाराजगंज – विजय शंकर दुबे,राजापाकर- प्रतिमा दास, खगड़िया- छत्रपति यादव,भागलपुर- अजीत शर्मा,जमालपुर- अजय कुमारसिंह,बक्सर-संजयकुमारतिवारी,राजपुर- विश्वनाथ राम,करगहर- संतोष मिश्रा,औरंगाबाद-आनंद शंकर सिंह,हिसुआ- नीतू कुमारी,कसबा- मोहम्मद आफाक आलम,कदवा- शकील अहमद खान,मनिहारी- मनोहर प्रसाद सिंह,मुजफ्फरपुर- बिजेंद्र चौधरी इससे पूर्व दो विधायक के वारे में तो सर्वविदित ही है ।वहीं कांग्रेसियों में तरह तरह की चर्चाओं का बजार गर्म है ।
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीट बंटवारे से पूर्व ही कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार तय खगड़िया से सदर विधायक छत्रपति यादव
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


