जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद स्थानीय गांधी मैदान स्थित बुनियाद केन्द्र के दिव्यांग जन लाभार्थियों को विशेष आयोजन के तहत जिला नियोजनालय की ओर से नियोजन एवं स्व –नियोजन से संबंधित सरकार की विभिन्न लाभप्रद योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया जिनमें प्रमुख हैं –
1.एन सी एस पोर्टल पर निबंधन
2. टूल किट योजना
3. स्टडी किट योजना
4. कॅरियर सूचना केन्द्र
5. कुशल युवा कार्यक्रम
इन योजनाओं के तहत जरूरतमंद लाभार्थियों को उनके अध्ययन से संबंधित पुस्तकें/ स्टडी किट और प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों के लिए उपकरणों/ टूल किट इत्यादि भी दिए जाने की व्यवस्था है । साथ ही उन्हें पुनर्नियोजित ढंग से सामाजिक सुरक्षा कोषांग, निःशक्तत कोषांग, बुनियाद केन्द्र के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के योजनाओं एवं आरती k स्वावलंबन के लिए जिला निगोजनालय के द्वारा रोजगार और स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता और प्रशिक्षण इत्यादि के बारे में भी आवश्यक जानकारी दी गई । इस क्रम में आयोजन में आए बुनियाद केंद्र में 12 जरूरतमंद लाभार्थियों को पंजीकृत भी किया गया है ।
इस अवसर बुनियाद केंद्र के लाभार्थी गण, जिला नियोजन पदाधिकारी नीतीश कुमार, उनकी टीम, जिला प्रबंधक डॉक्टर रीमा सिन्हा एवं पूरी बुनियाद टीम उपस्थित थी ।


