जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
जहानाबाद जिला विस्तृत कार्य समिति की बैठक जिला कार्यालय सिकरिया में जिला अध्यक्ष अजय कुमार देव जी के अध्यक्षता में हुई।
इस बैठक में मुख्य अतिथि बिहार सरकार के सहकारिता,वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ प्रेम कुमार जी उपस्थित रहे।जिला अध्यक्ष अजय कुमार देव जी ने माननीय मंत्री जी को पुष्पगुच्छ एवं अंगबस्त्र देकर सम्मानित किया। पार्टी कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
बैठक में माननीय मुख्य अतिथि डॉ प्रेम कुमार जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, उन्होंने पार्टी पदाधिकारी को आगामी 2025 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुड़ जाने का आह्वान करते हुए कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए रणनीति बनाएं, जिला से लेकर शक्ति केंद्र स्तरीय कार्यकर्ता पूर्ण रूप से तैयार हो जाए, बूथ स्तर पर शिविर लगाकर भाजपा संगठन से नए-नए युवाओं को जोड़कर प्राथमिक सदस्य बनाया जाए।
इस मौके पर बिहार विधानपरिषद सह दक्षिण बिहार प्रांत संयोजक माननीय अनिल शर्मा जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती, आगामी विधानसभा के चुनाव की तैयारी व कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा किये। कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए कहा कि यहां से निकलकर आप सभी संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर तक जाए।बूथ कमेटी एवं पन्ना प्रमुख का गठन करें ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में हम मजबूती से लड़े और प्रचंड विजय प्राप्त करें । विधान पार्षद प्रमोद चंद्रवंशी जी ने संगठन को मोदी जी के कार्ययोजना को घर-घर पहुंचाने एवं आम आबाम कार्यकर्ता से जोड़ने पर बल दिया साथ ही साथ उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक मंडल में 14 तारीख तक मंडल कार्यसमिति कि बैठक करना सुनिश्चित करें ।पूर्व विधान पार्षद राधामोहन शर्मा जी ने तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग सुनिश्चित करें कि हर घर में तिरंगा फहराया जाए एवं 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाए एवं उसके पूर्व स्वच्छता अभियान का भी कार्यक्रम जिले में चलाया जाए। हर घर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने हेतु 12 तारीख तक बैठक कर लें सह क्षेत्रीय प्रभारी पंकज जी नए संघटनात्मक कार्यों को विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए कहा की अभी बहुत से कार्यक्रम प्रदेश भाजपा द्वारा चलाए जा रहे हैं जिसमें एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम भी अभी चल रहा है अतः आप सभी कार्यकर्ताओं बंधुओ से आग्रह है कि प्रत्येक बूथ पर कम से कम 10 पेड़ लगाकर उसका फोटो सरल ऐप पर अपलोड कर भेजें ताकि पेड़ लगने से पर्यावरण सुरक्षित रहे इसके साथ ही प्रदेश के अन्य कार्यक्रमों पर विस्तृत रूप से चर्चा किये। इस विस्तृत कार्य समिति बैठक में जिला प्रभारी सीताराम पांडे सहित पूर्व जिला अध्यक्ष कुमार अवधेश, जिला महामंत्री धीरज कुमार,अनिल ठाकुर एवं जिला उपाध्यक्ष सोहन प्रसाद काकू,शैलेश कुमार, कृष्णकांत राय जिला मंत्री बृजेश कुमार, मनोज पासवान, सर्वेश वर्मा, विजय सत्कार, पुष्पा कश्यप,मुन्नी चंद्रवंशी कोषाध्यक्ष जेपी केसरी मीडिया प्रभारी कृष्णकांत कुमार, प्रवक्ता रविशंकर चौहान, धर्मेंद्र केसरवानी, विनोद पाठक सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी, मंच, मोर्चा के जिला पदाधिकारी, प्रकोष्ठ एवं विभाग के जिला संयोजक जिला के मंडल अध्यक्ष एवं मंडल पदाधिकारी जिला कार्य समिति सदस्य एवं कार्यकर्ता साथी शामिल हुए।


