39.8 C
Khagaria
Saturday, April 25, 2026

भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा खगड़िया के सामने धरना एवं विरोध प्रदर्शन किया गया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया  अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर देशव्यापी प्रदर्शन के तहत भाजपा के द्वारा लाया गया असंवैधानिक चुनावी बंध पत्र योजना (इलेक्टोरल बांड स्कीम) को लेकर माननीय उच्चतम न्यायालय की कड़ी फटकार एवं आदेश के बाबजूद भाजपा को प्राप्त हुए चंदों को भारतीय स्टेट बैंक द्वारा सार्वजनिक नहीं करने एवं टालमटोल की नीति के खिलाफ खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से सैकड़ों कांग्रेसजनों एवं आमजनों के साथ जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान के नेतृत्व में भारतीय भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा खगड़िया के सामने धरना एवं विरोध प्रदर्शन किया गया। अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष गुड्डू पासवान ने कहा की भाजपा सरकार द्वारा लाया गया इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम को माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा असंवैधानिक करार कर कड़ी फटकार लगाई और 06 मार्च 2024 तक भाजपा को प्राप्त हुए चंदों को भारतीय स्टेट बैंक को सार्वजनिक करने का आदेश जारी किया था,लेकिन माननीय उच्चतम न्यायालय का अवमानना करते हुए भाजपा और भारतीय स्टेट बैंक के मिलीभगत से भारतीय स्टेट बैंक द्वारा इसे 30 जून 2024 तक समय मांग कर टाल दिया है,ताकि लोक सभा चुनाव के पहले इसका भंडा फोड़ न हो जाय। उन्होंने कहा कि भाजपा और मोदी सरकार पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है, जनता को इस स्कीम को जानने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में पूरी तरह लिप्त है और देश को गुमराह कर रही है, उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ध्रुवीकरण की राजनीतिक कर भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने का काम कर रही है, जिसको कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। हमारे नेता राहुल गांधी ने लगातार इलेक्टोरल बॉन्ड योजना को लेकर भाजपा की मंशा पर कई बार सवाल उठाया और भाजपा के हालिया कदमों ने यह साबित कर दिया की सरासर यह एक बहुत बड़ा घोटाला है। गुड्डू पासवान ने कहा कि भाजपा के कथनी और करनी में काफी अंतर है, देश को महंगाई और बेरोजगारी की आग में झोंककर बड़े-बड़े उद्योगपतियों और कॉर्पोरेट घरानों के लिए यह सरकार काम कर रही है, यह सरकार गरीब और किसान विरोधी है। उक्त मौके पर जिला उपाध्यक्ष कुमोद कुमार सिंह, बुद्धदेव प्रसाद यादव, प्रो आनंद कुमार, प्रीति वर्मा, सूर्यनारायण वर्मा, जिला प्रवक्ता अरुण कुमार अधिवक्ता, प्रदेश डेलीगेट उदय यादव, एससी कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश कुमार अविनाश, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सन्नी कुमार,किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रसेनजीत,एससी कांग्रेस जिला अध्यक्ष पप्पू कुमार पासवान, अल्पसंख्यक नेत्री इशरत खातून,महासचिव कैलाश शर्मा,मनोज मिश्रा, जिला सचिव राजीव उर्फ गुड्डू,गोगरी प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र चौरसिया, चौथम प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, कांग्रेस नेता मुरारी सिंह, सुनील झा,हामिद इकबाल, संतोष चंद्रबंशी, फिरोज आलम, कार्यालय मंत्री अवनी कुमार कांग्रेस नेता अर्जुन यादव,चंदन कुमार यादव, देवानंद ठाकुर,वीर प्रकाश यादव आदि मौजूद थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें