जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
*वही निरंजन केशव उर्फ प्रिस को मुर्खाधिराज ,एस एस कालेज के प्राचार्य डा कृष्णानंदन को महामूर्ख, रंजीत रंजन को मुर्खशिरोमणी*
*जिन महिलाओ को महामूर्ख के विभिन्न उपाधियों से सम्मानित किया गया उनमें शशि कुमारी सिन्हा , डा सुनैना , सपना पाठक , डा एकता , मानसी ,सावित्री सुमन , ममता प्रिया तथा नंदनी शामिल है।*
*होली के अवसर पर 350 प्रमुख लोगो पर व्यंग्यात्मक कविता से भरपूर जहानाबाद टाइम्स का हुआ विमोचन*
जहानाबाद जिले का बहु चर्चित महामूर्ख सम्मेलन सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिले प्रमुख पत्रकार संतोष श्रीवास्तव के आवासीय परिसर को -आँपरेटिव बैंक परिसर में आयोजित किया गया। इस समारोह में लोकप्रिय हास्य व्यंग्य से भरपूर जहानाबाद टाइम्स का हुआ विमोचन। इस अवसर पर जिले के प्रमुख लोगो को महामूर्ख के विभिन्न उपाधियों से सम्मानित किया । उनमें प्रमुख है डा गिरिजेश कुमार, एस एस कालेज के प्राचार्य कृष्णानंद ,जद यु नेता निरंजन केशव उर्फ प्रिस, भाजपा नेता रंजीत रंजन , भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत शर्मा , भाजपा नेता मुकेश कुमार सिंह , सुरेश शर्मा , हम पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा वीरेन्द्र कुमार सिंह , अधिवक्ता सियाराम शर्मा, राजद नेता रमेश यादव ,परमहंस राय , युवा नेता शैलेश यादव , शिक्षाविद अभिराम शर्मा , डा एस के सुनील , चन्द्रभूषण शर्मा उर्फ भोला जी, राधेश्याम शर्मा, कुर्मा संस्कृति विश्वविद्यालय के शंकर कुमार , जद यु नेता जय प्रकाश चन्द्रवंशी, दिलीप कुशवाहा , डिजाइन सुनैना , पत्रकार पंकज कुमार, मृत्युंजय कुमार , धर्मेंद्र कुमार , अमरनाथ , राजीव रंजन विमल ,आभाष रंजन , कृष्ण मुरारी , डा अमरजीत , रितेश कुमार , प्रमोद कुमार शिक्षक ,सत्येंद्र सिह , रंजन कुमार ,राधा स्वामी संगठन के जिला प्रभारी धनंजय कुमार , शिक्षक हरेंद्र कुमार , साकेत कुमार , सुभाष शर्मा , अधिवक्ता संजय कुमार , संतोष शर्मा शामिल है । इस अवसर अजय यादव एंव साथी ने परम्परागत होली का जबरदस्त गायन प्रस्तुत किया ।
लोगो को जिन महामूर्ख के उपाधियों से नवाजा गया उनमें मूखाधिपति सम्राट , मुर्खाधिराज , महामूर्ख, मूर्खराज,मूर्ख मर्मज्ञ , मूर्खानन्द चपार्ट, दिग्भ्रमित मूर्ख , ब्रज मूर्ख , चौपटानंद,गोबर गणेश ,भुलेटन दास , गुरुघंटाल , मुंगेरीलाल , नारद बाबा , गटक नारायण , लीलाधर, मूर्खरत्न, गडबड दास , बनडमरू , बिन पेन्दी के लोटा , नटवर लाल , पलटी राम , बोतल दास , बोपदेव ,डोला बाबा , जहील जट , गबर धिचोर, शामिल है।
महिलाओ के उपाधियों में महामूर्खश्वरी, मुर्ख महारानी , मुर्ख रानी , मूर्ख लता , मूर्ख मनोरम , बनेचर शामिल है ।
कार्यक्रम का संचालन संतोष श्रीवास्तव ने किया सहयोगी में विश्वजीत अलबेला , ब्रजेश मिश्र, डा सुनैना ,महेश कुमार मधुकर , गौतम परासर ,युवा शायर निशांत ने अहम भुमिका अदा किया । पुरे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सनातन मिडिया के हरेंद्र जी ने किया ।


