जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ खगड़िया के स्टेशन ड्यूटी में तैनात आरक्षी सज्जन कुमार द्वारा सीसीटीवी कैमरे में निगरानी के दौरान खगड़िया प्लेटफार्म संख्या एक पर जनरल वेटिंग हॉल में एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में एक सोये हुए व्यक्ति के बैग में हाथ लगाते हुए दिखाई दिया । शक होने पर ड्यूटी में तैनात सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर सिंह, आरक्षी सज्जन कुमार एवं आरक्षी रमेश तिवारी द्वारा खगड़िया प्लेटफार्म संख्या 1 के जनरल वेटिंग हाल में पहुंचा तो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस बल को देखते ही भागने का प्रयास किया, जिसे मौके पर घेर कर पकड़ लिया गया । पूछताछ करने पर उसने अपना नाम आप पता मोहम्मद सद्दाम, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता मोहम्मद जलाल, घर पूरब सराय मिन्नत नगर शमशपुर, थाना कोतवाली, जिला मुंगेर बताया । उक्त व्यक्ति से खगड़िया प्लेटफार्म पर आने और जनरल वेटिंग हॉल में सोए यात्री के बैग में हाथ लगाने बाबत पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया, ना ही कोई यात्रा या प्लेटफार्म टिकट प्रस्तुत किया । तत्पश्चात शक गहराने पर पकड़ाये व्यक्ति की जामा तलाशी लिया गया तो, उसके पास से दो पुराना इस्तेमाल स्क्रीन टच मोबाइल एक ओप्पो कंपनी का एवं दूसरा सैमसंग कंपनी का बिना सिम का बरामद हुआ । बरामद मोबाइल के बारे में पूछने पर पहले तो कुछ भी बताने से इनकार किया थोड़ा शक्ति बरतने पर उसने स्वीकार किया कि यह दोनों बरामद मोबाइल आज रात्रि में ही खगड़िया प्लेटफार्म से यात्रियों से चोरी कर उसका सिम निकाल कर फेंक दिया था एवं मुंगेर की गाड़ी के लिए वेटिंग हॉल में इंतजार करने के बहाने पुन: दुसरे यात्री के समान की चोरी करने का प्रयास कर रहा था । तत्पश्चात बरामद दोनों मोबाइल को विधिवत जब्ती सूची बनाकर जप्त किया गया तथा अपराध का कारण बताते हुए गिरफ्तार किया गया गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजन को दी गई । बाद मौके की कार्रवाई के पश्चात घटना के बाबत सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर सिंह द्वारा एक लिखित शिकायत पत्र के साथ जीआरपी खगड़िया में अग्रिम कार्रवाई है तो सुपुर्द किया गया, जंहा मामला दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है ।


