27.6 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

लोकसभा चुनाव को लेकर मीडिया सेंटर का शुभारंभ एवं वीडियो सॉन्ग लॉन्च किया गया , श्री सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री बिहार

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद भाजपा के बिहार प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष उपमुख्यमंत्री आदरणीय श्री सम्राट चौधरी जी उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा जी एवं बिहार प्रभारी श्री विनोद तावड़े जी की उपस्थिति में लोकसभा चुनाव को लेकर मीडिया सेंटर का शुभारंभ एवं वीडियो सॉन्ग जन-जन की पुकार मोदी संग बिहार लॉन्च किया गया ।जहानाबाद जिला कार्यालय में मीडिया बंधुओ की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष अजय कुमार देव जी ने वीडियो सॉन्ग मोदी संग बिहार कार्यक्रम के शुभारंभ में अपने पार्टी पदाधिकारी के साथ भाजपा जिला कार्यालय जहानाबाद में भाग लिया। भाजपा जिला अध्यक्ष ने मोदी सरकार के 10 साल की विकास की योजनाओं के बारे में मीडिया को जानकारी दी। इस अवसर पर जिला महामंत्री अनिल ठाकुर ने कहा कि यह मोदी सॉन्ग पूरे बिहार और पूरे लोकसभा क्षेत्र पर 40 की 40 सीट जिताकर माननीय मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया जायेगा उनके प्रत्येक कार्य को हर गांव हर कसवा में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा प्रचार प्रसार किया जाएगा ।इस कार्यक्रम जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत राय, मंजू देवी, कृष्ण मुरारी गुड्डू जी ,शैलेश कुमार जिला महामंत्री धीरज कुमार जिला मंत्री बृजेश कुमार, विजय कुमार सत्कार, सर्वेश वर्मा, जिला प्रवक्ता विनोद पाठक किसान मोर्चा अध्यक्ष विनोद कुमार युवा मोर्चा रवि शेखर आदि लोग शामिल रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें