*शोषित-पीड़ित की सेवा में हमेशा तत्पर है जन अधिकार पार्टी: त्यागी*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्योरो चिप प्रभु जी खगड़िया: गोगरी प्रखंड के रामपुर गांव में संगठन की मजबूती को लेकर जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक की बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष कृष्णा नन्द यादव तथा संचालन युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित युवा शक्ति के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि बिहार के किसी भी हिस्से में जब भी किसी प्रकार की अन्याय होता है तो पीड़ित व्यक्ति के जहन सिर्फ और सिर्फ जननायक पप्पू यादव ने हीं न्याय की आशा और उम्मीद बना रहता है। उन्होंने कहा कि राज्य में बाढ़ की भीषण आपदा हो या फिर कोरोना जैसी जानलेवा महामारी होने पर सभी नेता अपने-अपने घर में दुबक जाते हैं लेकिन पप्पू यादव अपनी जान को जोखिम में डालकर लोगों की सहायता करने उनके पास पहुंचकर जो इतिहास लिखने का काम किया है, उनसे राज्य सभी नेताओं को सीख लेने की आवश्यकता है। श्री त्यागी ने कहा कि बिहार का भला सिर्फ और सिर्फ पप्पू यादव के नेतृत्व में हीं संभव है। पप्पू यादव हीं एकमात्र ऐसे नेता हैं जो छात्र, नौजवान, मजदूर, किसान सहित सभी वर्गों के हक अधिकार के लिए सड़क से सदन तक मजबूती से आवाज बुलंद करने का काम किया है। वहीं जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष कृष्णा नन्द यादव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी दल जाति और धर्म की आड़ में राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम कर रही है लेकिन जन अधिकार पार्टी और उनके सुप्रीमों पप्पू यादव जाति-धर्म से ऊपर उठकर मानवतावादी विचार पर कायम रहकर सभी जाति और धर्म के लोगों के सेवा और मदद में दिन रात लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव छात्र नौजवान, मजदूर किसान और आम आवाम की पहली पसंद बन चुके हैं। आज की बैठक संगठन की मजबूती के लिए आयोजित किया गया है। बैठक में उपस्थित सभी प्रकोष्ठ के साथियों ने संगठन को मजबूत करने और जन समस्याओं के समाधान हेतु धारदार आंदोलन करने का संकल्प लिया। वहीं युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव, कार्यकारी जिलाध्यक्ष मिथुन कुमार शर्मा और एससी-एसटी सेल के जिलाध्यक्ष किशोर कुमार दास ने कहा कि जिले के विभिन्न हिस्सों में संगठन के मजबूती के लिए गांव गांव में बैठक कर पप्पू यादव द्वारा किए गए कार्यों से लोगों को अवगत कराया जाएगा। गांव गांव के छात्र नौजवान मजदूर किसान को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूती प्रदान किया जाएगा। साथ हीं साथ जिले के सुदूर गांवों की समस्या के समाधान के लिए संघर्ष का ऐलान किया जाएगा। बैठक में युवा शक्ति के जिला महासचिव आलम राही, अशोक कुमार पंत, जवाहर यादव, कविरंजन यादव, लव कुमार उर्फ बड़े यादव, गौरव यादव, विश्ववंधु यादव, अशोक मालाकार, अणु प्रवीण, संजय सिंह, श्रीकांत पौद्दार, अमृत रंजन, धर्मेंद्र पौद्दार, मनीष सम्राट, मो.जुनैद आसिफ, वकील तांती, राजा कुमार, शंकर दयाल, ब्रजेश शर्मा, मदन सिंह सहित दर्जनों जन अधिकार पार्टी और युवा शक्ति के नेता उपस्थित थे।


