*नई सरकार, पुरानी विरासत, तीन मंत्री ऐसे जिनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री रहे*
पटना, 7 मई 2026 [जगदूत संवाददाता] बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सोशल मीडिया पर एक कार्टून वायरल हो रहा है। इस कार्टून में कैबिनेट को लेकर ‘फैमिली फर्स्ट’ का तंज कसा गया है और बिहार की राजनीति में परिवारवाद की मौजूदगी को उजागर किया गया है। कार्टून में सम्राट चौधरी को कुर्सी पर बैठे हुए दिखाया गया है, जिनके मुंह से संवाद निकला है । वंश से विश्वास, अनुभव से विकास!”। उनके बगल में विजय कुमार चौधरी, रमा निषाद, नीतीश मिश्रा और श्रेयसी सिंह समेत कई नेताओं को मंत्री पद पर बैठाया गया है। हर मंत्री के नीचे उनके पिता या परिवार की राजनीतिक पृष्ठभूमि का जिक्र किया गया है। कार्टून में दिखाए गए मंत्री और पृष्ठभूमि
1. *सम्राट चौधरी* – उपमुख्यमंत्री
2. *विजय कुमार चौधरी* – उपमुख्यमंत्री, पिता कांग्रेस के विधायक रहे
3. *रमा निषाद* – मंत्री, पति सांसद रहे हैं
4. *नीतीश मिश्रा* – मंत्री, पिता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे
5. *श्रेयसी सिंह* – मंत्री, पिता सांसद रहे हैं
6. *निशांत कुमार* – मंत्री, पिता नीतीश कुमार 20 साल CM रहे
7. *अशोक चौधरी* – मंत्री, पिता विधायक रहे थे
8. *संतोष सुमन* – मंत्री, पिता जीतन राम मांझी पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं
9. *दीपक प्रकाश* – मंत्री, पिता उपेंद्र कुशवाहा केंद्रीय मंत्री रहे हैं ।कार्टून में दाएं कोने पर लिखा है । तीन मंत्री ऐसे जिनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री रहे” और नीचे तीन कुर्सियों की तस्वीर दी गई है। वहीं ऊपर एक बोर्ड पर लिखा है – “बिहार की राजनीति में परिवारवाद की मजबूत मौजूदगी, सियासी बहस तेज कार्टून के साथ कैप्शन में लिखा है । सम्राट चौधरी कैबिनेट में फैमिली फर्स्ट! नई सरकार, पुरानी विरासत”। यह कार्टून सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परिवारवाद और वंशवाद को लेकर सियासी बहस फिर से गरमा गई है। विपक्ष पहले भी बिहार की राजनीति में परिवारवाद को मुद्दा बनाता रहा है। अब मंत्रिमंडल विस्तार की खबरों के बीच यह कार्टून नए सिरे से चर्चा का केंद्र बना है। सरकार की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। मंत्रिमंडल विस्तार 7 मई को गांधी मैदान में होने की संभावना जताई जा रही है, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और नीतीश कुमार समेत कई बड़े नेताओं के शामिल होने की बात कही जा रही है।


