30 C
Khagaria
Monday, April 20, 2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा मगध विश्वविद्यालय कुलपति से मिलकर ज्ञापन सौंपा

जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एसएस कॉलेज इकाई के द्वारा स्थानीय एसएस कॉलेज में मगध विश्वविद्यालय कुलपति से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा एवं महाविद्यालय के समस्याओं से अवगत करवाया
छात्र नेताओं ने बताया कि विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में छात्र हित के नाम पर छात्रों को प्रताड़ित किया जा रहा है । छात्र विश्वविद्यालय में अपनी समस्याओं को लेकर जाते हैं तो उन्हें अनेकों समस्याओं के सामना करना पड़ता है एवं उनसे मनचाहे शुल्क वसूला जाता जा रहा है। कॉलेज मंत्री शुभम कुमार ने बताया कि किसी भी महाविद्यालय में छात्र को एवं शिक्षक की उपस्थिति अनिवार्य होनी चाहिए । महाविद्यालय में छात्र कौन ना आना यह बहुत बड़ी समस्या है। विद्यार्थी परिषद की मांग है 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य किया जाए । सभी विषयों के शिक्षक महाविद्यालय में उपस्थित रहें । छात्र नेता आनंद कुमार ने कहा कि एसएस कॉलेज महाविद्यालय में ना वाईफाई की सुविधाएं है सभी कक्षा में प्रोजेक्टर की सुविधा होनी चाहिए कॉलेज प्रशासन को सभी समस्याओं से बार बार अवगत करते रहते लेकिन उस पर कोई कारवाई नही होती है । जो विश्वविद्यालय द्वारा सभी कार्य को ऑनलाइन के माध्यम से कराया जाए उस अभिलंब ऑफ लाइन हो ऑनलाइन के माध्यम से छात्रो को समस्या उत्पन्न हो रही है ऑनलाइन के नाम पर छात्रों से लूट हो रही है मनचाहा शुल्क वसूली किया जा रहा है।
महाविद्यालय शहर दूर होने के कारण छात्र को परेशानी हो रही है छात्र महाविद्यालय नही जा पाते है बिहार जैसे राज्य में सभी छात्र अपना परिवहन शुल्क भरे में समर्थ नहीं है महाविद्यालय प्रशासन के द्वारा नो प्रॉफिट नो लोस्स के तहत आने जाने के सुविधा प्रधान हो इसकी मांग करती है विद्यार्थी परिषद । जिला संयोजक गोपाल शर्मा ,नगर मंत्री शुभांकर कुमार , नगर सह मंत्री विष्णु शंकर,हिमांशु कुमार आदित्य राज गुप्ता ,शत्रुधन कुमार ,कुश कश्यप आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें